फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Padmavat Express goes through broken track

टूटी पटरी से गुजर गई पद्मावत एक्सप्रेस

Sun, 22 Sep 2019 12:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Padmavat Express goes through broken track
चिलबिला जगेशरगंज रेलवे स्टेशन के बीच मंगापुर में टूटा ट्रैक। - फोटो : PRATAPGARH
लखनऊ-प्रतापगढ़ रेलमार्ग पर स्थित चिलबिला और जगेशरगंज स्टेशन के बीच टूटी पटरी से पद्मावत एक्सप्रेस गुजर गई। जानकारी होने पर रेलकर्मियों में हड़कंप मच गया। तत्काल पहुंचे रेलकर्मियों ने काशन लगा दिया। तीन ट्रेनों को काशन से गुजारा गया। खबर लिखे जाने तक ट्रैक मरम्मत कार्य रेल कर्मियों ने शुरू कर दिया था।
विज्ञापन

शनिवार शाम पद्मावत एक्सप्रेस प्रतापगढ़ से दिल्ली जा रही थी। चिलबिला स्टेशन के आगे मंगापुर गांव के समीप रेल पटरी टूटी हुई थी। चालक ने ध्यान नहीं दिया और टूटी पटरी से ट्रेन लेकर आगे बढ़ गया। गार्ड को जब इसकी जानकारी हुई तो उसने स्टेशन मास्टर जगेशरगंज को जानकारी दी। टूटी पटरी से पद्मावत एक्सप्रेस के गुजरने की खबर जब कंट्रोल को मिली तो हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

आनन फानन में रेल अफसर और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। अंतू और प्रतापगढ़ स्टेशन से ट्रेनों को काशन देना शुरू कर दिया। काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, प्रयागघाट-लखनऊ पीआरएल पैसेंजर, जौनपुर-रायबरेली इंटरसिटी एक्सप्रेस, भोपाल एक्सप्रेस को काशन पर गुजारा गया। जगेशरगंज स्टेशन मास्टर ठाकुर प्रसाद ने बताया कि जानकारी होते ही अफसरों को अवगत करा दिया गया। सभी ट्रेनों को काशन पर गुजारा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed