फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Paddy procurement to take place at 96 purchase centres; target set at 1.66 lakh metric tonnes

Pratapgarh News: 96 क्रय केंद्रों पर होगी धान की खरीद, 1.66 लाख मीट्रिक टन लक्ष्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Paddy procurement to take place at 96 purchase centres; target set at 1.66 lakh metric tonnes
महुली मंडी में बना धान क्रय केंद्र
जिले के 96 क्रय केंद्रों पर एक नवंबर से धान की खरीद शुरू होगी। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिले को 1.66 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य मिला है। विपणन विभाग के कर्मचारियों ने किसानों से संपर्क करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

जिले में 1.58 लाख हेक्टेयर में धान की खेती की गई है। अगेती खेती करने वाले किसानों ने धान की कटाई शुरू कर दी है। कुछ किसान आसपास के आढ़तियों से संपर्क कर धान की बिक्री भी कर रहे हैं। हालांकि किसानों को क्रय केंद्रों पर धान खरीद का इंतजार है।
विज्ञापन

अक्तूबर के अंत तक धान की कटाई का कार्य भी लगभग पूरा हो जाएगा। सामान्य धान की खरीद 2,441 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जाएगी। वहीं, ग्रेडेड धान की राशि 2,461 रुपये तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल 69 क्रय केंद्रों पर 1.13 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की गई थी। जबकि लक्ष्य 93 हजार मीट्रिक टन ही निर्धारित किया गया था। इस बार लक्ष्य और क्रय केंद्रों की संख्या में भी इजाफा किया गया है।
जूट की बोरियों का होगा संकट

पिछली बार धान खरीद के समय जूट की बोरियों का संकट गहराया था। खाद्य आपूर्ति विभाग के सहयोग से विपणन विभाग को प्लास्टिक और जूट की बोरियां उपलब्ध कराई गईं। इस बार अभी तक बोरियां क्रय केंद्रों पर नहीं पहुंची हैं। इस बार भी जूट की बारियों का संकट गहराने की आशंका है।
किसान ऐसे करें पंजीकरण

आरएमओ अखिलेश सिंह ने बताया कि किसान fcs.up.gov.in पर लॉगिंन कर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। यूपी किसान मित्र मोबाइल एप पर भी पंजीकरण की सुविधा दी गई है। उन्होंने बताया कि किसान को अपना आधार नंबर और दिया गया कैप्चर कोड दर्ज करना होगा। इसके बाद आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी भरकर सत्यापन पूरा करना होगा। क्रय केंद्रों पर भी पंजीकरण की सुविधा है। संवाद

नोट- आंकड़ा
वर्ष 2024-
धान की खेती का रकबा - 1.47 लाख हेक्टेयर
उत्पादन- 5.14 लाख मीट्रिक टन।
वर्ष 2025-
धान की खेती का रकबा- 1.57 लाख हेक्टेयर
उत्पादन- 5.70 लाख मीट्रिक टन
-
वर्ष 2026-
धान की खेती का रकबा- 1.58 लाख हेक्टेयर
वर्जन--
क्रय केंद्रों पर एक नवंबर से धान खरीद शुरू होगी। पंजीकृत किसानों से मोबाइल पर संपर्क किया जा रहा है ताकि समय पर धान खरीद शुरू की जा सके। - जीतेंद्र यादव, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed