फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Oxygen supply stalled for fourth day in medical college, patients being referred

Pratapgarh News: मेडिकल कॉलेज में चौथे दिन भी ठप रही ऑक्सीजन आपूर्ति, रेफर किए जा रहे मरीज

Thu, 27 Apr 2023 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Thu, 27 Apr 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Oxygen supply stalled for fourth day in medical college, patients being referred
रविवार रात आंधी के दौरान राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय के पुरुष विंग के ऑक्सीजन प्लांट का टर्बो स्टैबलाइजर जल गया था। इसके चलते पाइप लाइन से वार्डों की ऑक्सीजन आपूर्ति ठप हो गई। लखनऊ से आई टीम चौथे दिन भी उसे ठीक नहीं कर सकी। जरूरत पड़ने पर मरीजों को सिलेंडर से ऑक्सीजन दिया जा रहा है, जिससे मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। सिलिंडर से सामान्य जरूरत वाले मरीजों को ही ऑक्सीजन दी जा सकती है। जिन मरीजों का ऑक्सीजन लेबल 70 या उसके इर्द-गिर्द है, उनका ऑक्सीजन लेबल नहीं बढ़ाया जा सकता इसलिए मेडिकल कॉलेज से इन मरीजों को प्रयागराज रेफर किया जा रहा है। मंगलवार को ग्यारह मरीज और बुधवार शाम पांच बजे तक चार मरीजों को रेफर किया जा चुका है। रेफर करने का यह सिलसिला तब तक चलेगा जब तक कि ऑक्सीजन प्लांट बन नहीं जाता।
विज्ञापन

इन मरीजों को किया गया रेफर
ऑक्सीजन प्लांट बंद होने के कारण मंगलवार को रानीगंज के कृष्ण प्रसाद, लालगंज बहुचरा के राम जियावन, कंधई के तकिया की ज्योया, रानीगंज सुलतानपुर के गुरू प्रसाद, कोहड़ौर की सीता देवी, लीलापुर की बड़का, चौक घंटाघर की मोहनी देबी, पूरे पितांबर की सुखराजी, पट्टी के बाबूपाल, जेठवारा की चटकीला, रानीगंज की महरुल निशा को जहां मंगलवार को रेफर किया गया। वहीं बुधवार को पृथ्वीगंज के छोटेलाल,धौरहरा संग्रामपुर की निर्मला और मानधाता के बुआपुर के शिव विशाल सोनी को रेफर किया गया है।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. सलिल श्रीवास्तव ने बताया कि मकैनिक आए हैं। टर्बो स्टैबलाइजर में आई खामियों को दूर करने का प्रयास कर रहे हैं। उम्मीद है कि बृहस्पतिवार या फिर शुक्रवार को इसकी खामियां दूर हो जाएंगी। ऑक्सीजन के अभाव में मरीजों की जान नहीं जाने दिया जाएगा। जरूरत पड़ी तो महिला विंग में मरीजों को भर्ती कर ऑक्सीजन दिया जाएगा। यदि टर्बो स्टैबलाइजर ठीक नहीं हुआ तो इसे बदला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed