{"_id":"6885131dc75176d7cc0246f3","slug":"overloaded-transformers-are-blowing-up-people-are-suffering-due-to-power-cuts-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-144368-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: फुंक रहे ओवरलोड ट्रांसफाॅर्मर, बिजली कटौती से लोग बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: फुंक रहे ओवरलोड ट्रांसफाॅर्मर, बिजली कटौती से लोग बेहाल
विज्ञापन
जुलाई में ओवरलोड के कारण लगातार ट्रांसफॉर्मर फुंक रहे हैं। बीते दो महीने में 1048 ट्रांसफाॅर्मर अव्यवस्था की भेंट चढ़ चुके हैं। बिजली विभाग ने इस साल जनवरी से लेकर जून तक 63, 100 और 250 केवीए ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता वृद्धि की लेकिन समस्या जस की तस है। एसी, कूलर, पंखे और फ्रिज का लोड ट्रांसफॉर्मर नहीं सह पा रहे हैं।
जुलाई में बीते साल के सापेक्ष दो गुना तक बिजली की खपत बढ़ गई है। हर दिन जिले में करीब पांच मिलियन यूनिट खर्च हो रही है। ट्रांसफाॅर्मरों में फाल्ट के कारण बिजली आपूर्ति भी बाधित हो रही है, जिससे उपभोक्ताओं को गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जिले में बिजली व्यवस्था को सुधारने के लिए करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद भी निर्बाध बिजली आपूर्ति का दावा खोखला साबित हो रहा है। शहरी क्षेत्र में औसतन हर दिन 12 से 15 ट्रांसफाॅर्मर ओवरलोड होकर फुंक रहे हैं।