{"_id":"5a74a6264f1c1bc83b8b487a","slug":"order-of-the-officers-will-be-in-the-air-between-dislikes-board-examination","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसरों का आदेश हवा में, अव्यवस्थाओं के बीच होगी बोर्ड परीक्षा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसरों का आदेश हवा में, अव्यवस्थाओं के बीच होगी बोर्ड परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Fri, 02 Feb 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला प्रशासन भले ही नकलविहीन परीक्षा कराने का दावा कर रहा हो, लेकिन परीक्षा केंद्रों की हालत कुछ और ही बयां कर रही है। परीक्षा केंद्रों पर नकल कराने की पूरी तैयारी है। अफसरों के आदेश को हवा में उड़ा दिया गया है। कई केंद्रों पर न तो सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और न ही खिड़कियां-दरवाजे ठीक हैं। कुछ केंद्रों पर तो परीक्षार्थियों के बैठने के लिए मुकम्मल इंतजाम भी नहीं हैं। शुक्रवार को ‘अमर उजाला’ ने कुछ परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया तो हालात बेहद खराब नजर आए।
यूपी बोर्ड परीक्षा संपादित कराने के लिए जिले में 218 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। केंद्र व्यवस्थापकों को सभी कमरों में सीसीटीवी कैमरे, जनरेटर, चहारदीवारी, दरवाजे, बाहरी खिड़की दुरुस्त करने की हिदायत दी गई है। रानीगंज तहसील क्षेत्र का इंटर मीडियट कालेज गौरा में फतनपुर थाने के समीप है। यहां 15 कमरे में परीक्षा संपादित होनी है। बाहरी खिड़कियां खुली हुई हैं। चार कमरों में दरवाजे तक नहीं लगे हैं। बैठने के लिए बनाई गई सीमेंटेड डेस्क व बेंच क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं।
इसके अलावा जनरेटर की व्यवस्था नहीं है। सीसीटीवी कैमरों में अब तक हार्ड डिस्क नहीं है। वहीं रामापुर बाजार स्थित विंध्यवासिनी बालिका इंटर कालेज में भी सीसीटीवी कै मरे में हार्ड डिस्क नहीं है। जानकारों की मानें तो इससे कैमरे चलेंगे तो, मगर मेमोरी स्टोर नहीं कर सकेंगे। वहीं देवगढ़ कमासिन नरी स्थित गंगा इंटर मीडिएट शिक्षण संस्थान में 8 कमरों में परीक्षा संपादित होनी है। महज 4 कमरों में सीसीटीवी कमरे मेें लगे हैं।
विज्ञापन
इसी प्रकार दुर्गागंज के जयरामपुर स्थित ईएएम अंसारी इंटर मीडिएट कालेज में नौ कमरों में परीक्षा होनी है। बाहरी दीवार की खिड़कियां खुली हुई हैं। कक्ष में दरवाजे तक नहीं हैं। बिजली गुल होने पर जनरेटर की व्यवस्था नहीं है। वहीं लालगंज तहसील क्षेत्र के पूरे गिरधर सहाय स्थित लौहपुरुष सरदार पटेल शिक्षा निकेतन इंटर कालेज में अब तक सीसीटीवी कैमरा नहीं लग सका है। परीक्षा कक्ष में दरवाजे तक नहीं हैं।
परीक्षार्थियोें के बैठने के लिए मुकम्मल इंतजाम नहीं हैं। कक्ष के भीतर पर्याप्त मात्रा में डेस्क-बेंच नहीं है। इस बाबत पूछने पर कालेज प्रशासन का कहना है कि सीसीटीवी कैमरा आ चुका है। जल्द ही लगाया जाएगा। इस बारे में जिला विद्यालय निरीक्षक डा. बृजेश मिश्र का कहना है कि परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में ही होगी। इसके लिए सख्त निर्देश दिया गया है। अधिकांश परीक्षा केंद्रों पर कैमरे चोरी होने का भय है। कैमरे परीक्षा केंद्रों के लिए आ चुके हैं। परीक्षा के एक दिन पूर्व तक सभी परीक्षा केंद्रों पर लगा दिए जाएंगे। रही दरवाजे की बात तो वह मानक के दायरे में नहीं आता। अन्य अव्यवस्थाओें को दूर करने के लिए निर्देशित कर दिया जाएगा।