{"_id":"5f7a30378ebc3e9bb744bce1","slug":"opposition-spoiling-the-atmosphere-regarding-hathras-incident-moti-singh-pratapgarh-news-ald2880704200","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस की घटना को लेकर माहौल खराब कर रहे विपक्षी: मोती सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस की घटना को लेकर माहौल खराब कर रहे विपक्षी: मोती सिंह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस की घटना को लेकर माहौल खराब कर रहे विपक्षी: मोती सिंह
बेलखरनाथधाम में जनता दर्शन कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे कैबिनेट मंत्री
शिवगढ़ (प्रतापगढ़)। कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह ने कहा है कि हाथरस की घटना को लेकर कुछ दल सियासत चमकाने में लगे हैं। हाथरस की घटना में जो भी दोषी हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। बेटी को न्याय मिलेगा, मगर ओछी राजनीति करने वाले सिर्फ माहौल खराब करने में लगे हैं। वह रविवार को बेलखरनाथधाम में जनता दर्शन कार्यक्रम में बोल रहे थे।
इस मौके पर मंत्री मोती सिंह ने कहा कि पट्टी विधानसभा क्षेत्र में विकासपरक योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ग्रामीण अंचल में बिजली की समस्या समय रहते निपटाई जानी चाहिए। प्रमुख चौराहे पर हाईमास्ट जलना चाहिए। उन्होंने कहा कि गांव में आपसी विवादों को आपस में सुलझाना है। उन्होंने इस संबंध में तहसीलदार व एसडीएम पट्टी को सु्झाव दिया। उन्होंने कहा कि विकासपरक योजनाओं के क्रियान्वयन से पहले बूथ स्तर कार्यकर्ताओं की भी राय ली जाए। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी विनोद पांडेय, डीसी मनरेगा अजय पांडेय, खंड विकास अधिकारी साक्षी दुबे, कमलाकांत यादव, प्रूारे लाल सरोज, महेंद्र दुबे, राजू सिंह आदि मौजूद रहे।