फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Operation of Kunj Medical Store banned till further orders.

Pratapgarh News: अग्रिम आदेश तक कुंज मेडिकल स्टोर के संचालन पर रोक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
Operation of Kunj Medical Store banned till further orders.
कोहंडौर बाजार में बगैर फार्मासिस्ट संचालित कुंज मेडिकल स्टोर से ड्रग इंस्पेक्टर ने तीन संदिग्ध दवाओं का सैंपल लिया। फार्मासिस्ट के न मौजूद होने के कारण नोटिस थमाते हुए अग्रिम आदेश तक मेडिकल स्टोर संचालन पर रोक लगा दिया।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक राहुल कुमार सोमवार को कोहड़ौर बाजार स्थित कुंज मेडिकल स्टोर पर पहुंच गए। तीन संदिग्ध औषधियों के नमूने लिए गए। मेडिकल स्टोर संचालक क्रय- विक्रय का एक भी रिकॉर्ड नहीं दिखा पाया। ऐसे में टीम ने मेडिकल स्टोर संचालक को नोटिस थमाते हुए जवाब मांग लिया। अग्रिम आदेश तक मेडिकल स्टोर संचालन पर रोक लगा दिया। उधर, सदर बाजार स्थित प्रभात चिकित्सालय के मेडिकल स्टोर का टीम ने निरीक्षण किया। मौके पर मेडिकल स्टोर संचालक प्रत्येष बरनवाल और फार्मासिस्ट प्रांजल बरनवाल अनुपस्थित पाए गए। आनंद कुमार दवा का विक्रय करता पाया गया। विक्रेता कैश मेमो, क्रय विक्रय का रिकॉर्ड और नारकोटिक्स दवाओं के विक्रय का रिकॉर्ड नहीं दिखा पाया। ऐसे में मेडिकल स्टोर के संचालन पर अग्रिम आदेश तक औषधि निरीक्षक ने रोक लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed