{"_id":"57ab6d884f1c1b0445ee5064","slug":"open-new-girls-inter-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटखौली वार्ड में खुलेगा बालिका इंटर कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटखौली वार्ड में खुलेगा बालिका इंटर कॉलेज
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Thu, 11 Aug 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
शहर के पटखौली वार्ड में एक और बालिका इंटर कॉलेज खुलने जा रहा है। अल्पसंख्यक बहुल इलाकों में खुलने वाले इस स्कूल के भवन निर्माण की जिम्मेदारी अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को मिली है। स्कूल के लिए पौने दो बीघा जमीन चिह्नित कर ली गई है। जल्द ही नगरपालिका की बैठक में मंजूरी मिल जाएगी। अल्पसंख्यक समुदाय की बालिकाओं को उनके घर के पास तालीम देने के लिए मुस्लिम बहुल इलाकों में बालिका इंटर कॉलेज के स्थापना की पहल अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने की है।
विभाग ने पहले भवन और बाद में स्कूल का संचालन करने का फैसला किया है। स्कूल भवन तैयार करने के लिए विभाग को 2.27 करोड़ रुपये प्राप्त हो गए हैं। पटखौली वार्ड में बनने वाले भवन के लिए चिह्नित पौने दो बीघा जमीन देने के लिए नगरपालिका राजी भी हो गई है। नगरपालिका बोर्ड में होने वाली अगली बैठक में प्रस्ताव पास हो जाएगा। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सिंह प्रताप देव ने बताया कि नपा बोर्ड के प्रस्ताव पास होते ही विद्यालय भवन निर्माण का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। भवन निर्माण की जिम्मेदारी उनके विभाग की होगी। भवन तैयार होते ही माध्यमिक शिक्षा विभाग को सुपुर्द कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जीजीआईसी में भी भवन का निर्माण किया जा रहा है। जो तैयार होते ही माध्यमिक शिक्षा विभाग को सौंप दिया जाएगा।