{"_id":"68ab509ccc5d7f630d0d1e83","slug":"open-gyms-will-be-opened-in-kasturba-schools-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-146270-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: कस्तूरबा विद्यालयों में खुलेंगे ओपन जिम, लोक संगीत भी सीखेंगी बालिकाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: कस्तूरबा विद्यालयों में खुलेंगे ओपन जिम, लोक संगीत भी सीखेंगी बालिकाएं
विज्ञापन
जनपद में संचालित सभी कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालयों में जल्द ही ओपन जिम खोले जाएंगे। जिसमें व्यायाम कर बालिकाएं सेहतमंद बनेंगी। साथ ही लोक संगीत में भी छात्राओं को निपुण बनाया बनाया जाएगा। शासन ने प्रत्येक कस्तूरबा विद्यालय में ओपन जिम के उपकरण खरीदने के लिए दो लाख रुपये एवं लोक संगीत वाद्ययंत्रों के लिए 75 हजार रुपये की धनराशि भेजी है।
कस्तूरबा विद्यालयों में लड़कियां लोक संगीत में दक्षता प्राप्त कर अपनी प्रतिभा को विकसित कर सकेंगी। महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक ने इस संबंध में बीएसए को पत्र भेजा है। ओपन जिम एवं लोक संगीत के उपकरणों की खरीद के लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू हाेगी।
जिला समन्वयक बालिका शिक्षा पिंटू कुमार ने बताया कि सभी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक समुदायों की लड़कियों को मुफ्त शिक्षा, आवास के साथ संगीत व व्यायाम की सुविधा मिलेगी। लोक संगीत सीखने के शहनाई, गिटार, ढोलक, डमरू, हारमोनियम समेत अन्य वाद्ययंत्र खरीदे जाएंगे। ओपन जिम में साइकिलिंग, हैंगिंग रॉड समेत अन्य उपकरण लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
बीएसए भूपेंद्र सिंह ने बताया कि शासन ने प्रत्येक कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में ओपन जिम के लिए दो लाख रुपये और लोक संगीत वाद्य यंत्र के लिए 75 हजार रुपये का बजट स्वीकृत किया है। बालिकाओं को समग्र विकास के लिए उन्हें लोकसंगीत में निपुण बनाया जाएगा। इससे भावनात्मक और सामाजिक अभिव्यक्ति को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही उनकी भाषा और संचार कौशल में सुधार होगा।