फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   OPD FULL HOSPITOLS IN CITY

मरीजों से फुल अस्पतालों की ओपीडी

Tue, 30 Aug 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Tue, 30 Aug 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
OPD FULL HOSPITOLS IN CITY
प्रतापगढ़ की खबरें
बदल रहे मौसम के बीच उमस भरी गर्मी से हर कोई मंगलवार दोपहर तक परेशान रहा। ऐसे में अस्पतालों की ओपीडी मरीजों से फुल रही। डॉक्टर को दिखाने के लिए मरीजों के बीच नोकझोंक होती रही।
विज्ञापन


कभी गर्मी तो कभी बारिश के चलते लगातार मौसम बदल रहा है। कई दिनों से उमस भरी गर्मी ने लोगों को जीना दूभर कर दिया था। बदले मौसम की गिरफ्त में लोग बीमारी की चपेट में आते रहे। बच्चों के साथ बड़े भी बुखार, डायरिया की गिरफ्त में आए। जिला अस्पताल में मंगलवार की सुबह से मरीजों की भीड़ पहुंचने लगी।
विज्ञापन


पहले डाक्टर को दिखाने के लिए लोगों ने ओपीडी में पर्चा भी जमा कर दिया। डाक्टर आरडी द्विवेदी, डॉ. पीएस मिश्रा, बाल रोग विशेषज्ञ डा. अनिल गुप्ता के पास मरीजों की भारी भीड़ जमा थी। सभी पहले दिखाने के फेर में तकरार भी करते रहे। मरीजों की भीड़ व ऊपर से उमस भरी गर्मी में डाक्टर भी झल्ला उठते।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राइवेट अस्पतालों में भी मरीजों की भीड़ देखने को मिली। जिला अस्पताल में करीब छह सौ लोगों ने काउंटर पर अपना पंजीकरण कराया। इसमे से करीब चार सौ बुखार, सर्दी खांसी व डायरिया से पीड़ित थे। चिल्ड्रेन वार्ड भी मरीजों से फुल हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed