फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Only two members came to the Gram Panchayat meeting, the formation of committees was not approved

Pratapgarh News: ग्राम पंचायत बैठक में आए सिर्फ दो सदस्य, समितियों के गठन पर नहीं लगी मुहर

Sat, 19 Aug 2023 08:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sat, 19 Aug 2023 08:57 PM IST
विज्ञापन
Only two members came to the Gram Panchayat meeting, the formation of committees was not approved
भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती, 13 सदस्यों में से 11 ने किया बहिष्कार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रानीगंज। शिवगढ़ ब्लॉक के रामगढ़ बभनमई में आयोजित ग्राम पंचायत की बैठक में सिर्फ दो सदस्यों के मौजूद होने पर पूर्व में गठित समिति के गठन पर मुहर नहीं लग पाई। इससे समितियों का चयन नहीं हो पाया है। जानकारों के मुताबिक अफसरों ने अब ग्राम प्रधान के कामकाज का रास्ता निकाल लिया है।



शनिवार को हुई बैठक में ग्राम प्रधान कुसुम ओझा के दो समर्थक विशंभरनाथ और शेष नारायण उपाध्याय ही मौजूद रहे। ग्राम पंचायत के 13 सदस्यों में से 11 ने बैठक का बहिष्कार किया। जिस वजह से बनाई गई समितियों पर अंतिम मुहर नहीं लग पाई। अफसरों का दावा है कि बावजूद इसके प्रधान अपना कामकाज कर सकेंगी। इससे गांव के विकास कार्यों के लिए दी गई धनराशि ग्राम प्रधान खर्च कर सकेंगी। नोडल अधिकारी राजीव कुमार मौर्य ने बताया कि बैठक में कोरम का कोई मायने नहीं था, यह सिर्फ समितियों के गठन की पुष्टि करने के लिए बुलाई गई थी। सदस्यों के मौजूद नहीं होने पर यह समितियां अमान्य कर दी गई हैं। शनिवार को भी ग्राम पंचायत भवन के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती रही। हालांकि अधिकारियों ने बैठक को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया।
विज्ञापन

----------
अफसरों ने जानबूझ कर नहीं कराई वीडियोग्राफी
शिवगढ़। शिवगढ़ ब्लाॅक में आयोजित क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक में प्रशासनिक अमले ने जानबूझकर वीडियोग्राफी नहीं कराई, नहीं तो सच सामने आ जाता। आश्चर्य की बात है कि सुरक्षा घेरा मजबूत करने के लिए कई थानों की फोर्स के साथ पीएसी की तैनाती कर दी थी। मगर बैठक और आने-जाने वालों की वीडियोग्राफी नहीं कराई गई। इस मामले पर जिम्मेदार अफसर कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed