फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Only 16 out of 260 complaints were resolved

Pratapgarh News: 260 शिकायतों में सिर्फ 16 का निस्तारण, 244 फरियादी लौटे खाली हाथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
Only 16 out of 260 complaints were resolved
जिले की तीनों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। तीनों तहसीलों में कुल 260 फरियादी समस्याएं लेकर पहुंचे। इनमें से सिर्फ 16 की शिकायतों का निस्तारण हुआ। 244 लोगों को जांच कर न्याय दिलाने का आश्वासन ही मिला।
विज्ञापन

जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस चायल तहसील में हुआ। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी और एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव इसमें फरियाद सुनने पहुंचे। इसके चलते अन्य विभागों के जिले स्तर के अधिकारी भी मौजूद रहे। कशिया पूरब से आए राजाराम ने डीएम को बताया कि कुछ भूमाफिया उनकी पुश्तैनी जमीन पर कब्जा कर निर्माण करा रहे हैं। शिकायतों के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। डीएम ने एसडीएम को तत्काल जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कुछ ऐसी ही समस्या अकबराबाद के समोधी लाल की रही। उन्होंने बताया कि पैतृक भूमि पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है। अपनी भूमि बचाने के लिए दौड़ना पड़ रहा है। कोई सुनने को तैयार ही नहीं है। डीएम ने एसडीएम और थाना प्रभारी से कहा कि मामले की जांच करें। अगर, कब्जा अवैध है तो तत्काल हटवाएं। सुनवाई के दौरान डीएम ने अफसरों से कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस और आईजीआरएस पर आई शिकायतों के निस्तारण में कोई लापरवाही न बरती जाए। कानूनगो और लेखपाल नियमित रूप से क्षेत्र भ्रमण करके इन शिकायतों का गुणवत्तापरक निराकरण कराएं। इस मौके पर सीडीओ डॉ. रवि किशोर त्रिवेदी, सीएमओ डॉ. सुष्पेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंझनपुर में एडीएम ने सुनी फरियाद

सदर तहसील में एडीएम एफआर अरुण कुमार गोंड की अगुवाई में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें सबसे ज्यादा शिकायतें राजस्व विभाग से जुड़ी रहीं। कोई सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत लेकर आया था तो कोई भूमिधरी जमीन पर दबंगों के कब्जे की। एडीएम ने सभी की फरियाद सुनी। एसडीएम सदर आकाश सिंह को राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीमें बनाकर शिकायतों के निस्तारण का निर्देश दिया। वहीं चायल तहसील में एसडीएम योगेश कुमार गौड़ ने शिकायतें सुनीं।

संपूर्ण समाधान दिवस में आई शिकायतें

तहसील - शिकायतें निस्तारण लंबित शिकायतें
मंझनपुर - 46 04 42
चायल - 89 - 06 83
सिराथू 125 06 119
कुल 260 16 244
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed