फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Online company duped thousands of people in Uttarakhand in the name of tour package

Pratapgarh News: उत्तराखंड में टूर पैकेज के नाम पर ऑनलाइन कंपनी ने लगाया हजारों का चूना, छह माह बाद रिपोर्ट दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Online company duped thousands of people in Uttarakhand in the name of tour package
सरायइनायत थाना क्षेत्र के कोटवां गांव निवासी आशीष सिंह को तकरीबन छह माह पहले रामनगर उत्तराखंड में एक टूर पैकेज व होटल की बुकिंग के नाम पर जालसाज ने हजारों रुपये का चूना लगा दिया। भुक्तभोगी की तहरीर पर पुलिस ने जालसाज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

आशीष के मुताबिक ऑनलाइन नेट पर सर्च करने के दौरान मिस रिप्रजेंटेशन कंपनी ने धोखाधड़ी करने के इरादे से अपने को फर्जी तौर से ऐलोहा होटल का प्रबंधक/संचालक बताते हुए उनसे ऑनलाइन खाते से भुगतान करने को कहा। इस पर भुक्तभोगी आशीष ने अपने खाते से यूपीआई के जरिए तकरीबन छह माह पहले साठ हजार रुपये ट्रांसफर करा लिया। बाद में जालसाजों ने ऑनलाइन धोखाधड़ी करने के बाद बुकिंग आईडी प्रदान करने में हीलाहवाली शुरू कर दी। तब जाकर भुक्तभोगी को फर्जीवाड़े की आशंका हुई। घटना की शिकायत नेशनल साइबर सिक्योरिटी पोर्टल पर दर्ज कराई गई। इस साइबर सेल ने फर्जीवाड़ा करने वाले व्यक्ति के उक्त खाते के संचालन पर रोक लगा दी। इसकी वजह से भुक्तभोगी की धनराशि जालसाज के खाते में होल्ड है। सरायइनायत पुलिस ने बृहस्पतिवार को अज्ञात जालसाज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मां-बेटे की पिटाई, रिपोर्ट
झूंसी। सरायइनायत थाना क्षेत्र के कतवारुपुर गांव में तकरीबन 20 दिन पहले हुई मारपीट मामले की रिपोर्ट पुलिस ने बृहस्पतिवार को दर्ज की। गांव की अनीता देवी पत्नी अनिल कुमार मौर्य के मुताबिक पड़ोसी चंद्रमा प्रसाद मौर्य पुत्र स्वर्गीय रामनरेश, सुनीता देवी पत्नी चंद्रमा प्रसाद मौर्य, अंजली मौर्य, आंचल मौर्य ने पुरानी रंजीश को लेकर 24 सितंबर को घर पर चढ़कर गालीगलौज करते हुए जमीन पर गिराकर लात-घूसें से जमकर पिटाई की। शोर मचाने पर बेटा आकाश मौर्य आगे आया तो उसकी भी पिटाई कर जख्मी कर दिया गया। पुलिस ने पूरे प्रकरण में आरोपियों का दबोचकर शांति भंग में चालान किया था। इसके बावजूद आए दिन गालीगलौज और जान से मारने की धमकी दी जा रही है। भुक्तभोगी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed