फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   one more death in city due to corona, 72 positive cases found

कोरोना से एक और मौत, 44 पुलिसकर्मियों समेत 72 पाजिटिव

Sat, 08 Aug 2020 12:01 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
one more death in city due to corona, 72 positive cases found
जिला अस्पताल में दवा का छिड़काव करता कर्मचारी। - फोटो : PRATAPGARH
-पुलिस विभाग पर टूटा कोरोना का कहर, जिले में 768 पहुंची संक्रमितों की संख्या
विज्ञापन

-बैंक आफ बड़ौदा के छह और सीएमओ कार्यालय के तीन कर्मचारी भी संक्रमित
प्रतापगढ़। जिले में कोरोना ने शुक्रवार को 24 घंटे के भीतर फिर रिकार्ड तोड़ा। मानधाता के कोरोना संक्रमित वृद्घ ने उपचार के दौरान एसआरएन में दम तोड़ दिया। जिससे हड़कंप मच गया। यह कोरोना से जिले में 18वीं मौत है। 72 नए मरीज सामने आए हैं। पुलिस विभाग पर कोरोना कहर बनकर टूटा है। जिले के 44 पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। अब जनपद में संक्रमितों की संख्या 768 पहुंच चुकी है।
मानधाता थाना क्षेत्र के सरायभीमसेनपुर बरईपुर निवासी वृद्घ की कुछ दिनों पहले तबियत खराब हुई थी। जांच में वह कोरोना संक्रमित मिले थे। उन्हें प्रयागराज के एसआरएन में भर्ती कराया गया था। गुरुवार की रात उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर घर में कोहराम मच गया। कोरोना से मौत की खबर मिलते ही जिले में हड़कंप मच गया। शव का प्रयागराज में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं दूसरी ओर शुक्रवार की शाम तक 24 घंटे के भीतर कुल 72 नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। इसमें 44 पुलिसकर्मी शामिल हैं।
विज्ञापन

बैंक आफ बड़ौदा के 6 कर्मचारियों की रिपोर्ट भी पाजिटिव आई है। इसे लेकर शुक्रवार को बैंक में हड़कंप मचा रहा। गुरुवार को ही एक बैंककर्मी की रिपोर्ट पाजिटिव आई थी। इसके बावजूद कार्यालय खोलकर काम-काज हो रहा था। शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बैंक पहुंचकर कर्मचारियों की जांच शुरू कर दी थी। कोरोना का कहर सबसे अधिक पुलिसकर्मियों पर टूट रहा है। इसके अलावा अष्टभुजानगर का एक युवक संक्रमित निकला। रानीगंज में एक ही परिवार के दो लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। सीएमओ डा. अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि जो भी लोग संक्रमित मिल रहे हैं। उनके संपर्क में आने वाले लोगों की भी जांच कराई जाएगी। संक्रमित लोगों से कंट्रोल रूम द्वारा लगातार संपर्क में आने वालों के बारे में जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब लालगंज कोविड अस्पताल में नहीं रखे जाएंगे मरीज
जिले के लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को कोविड एल वन अस्पताल बनाया गया था। अब वहां संक्रमित मरीज नहीं रखे जाएंगे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंद होने से प्रसव पीड़िता के साथ ही दुर्घटनाग्रस्त मरीजों को सबसे अधिक समस्या का सामना करना पड़ रहा है। शासन के निर्देश पर अब सभी मरीज संत एंथोनी में रखे जा रहे हैं। जिनकी संख्या लगभग सौ पहुंचने वाली है। संत एंथोनी में कुल दो सौ संक्रमित मरीज रखे जाएंगे।

संक्रमित मरीजों के परिजनों की जांच होने में हो रहा विलंब
जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग उन्हें कोविड अस्पताल पहुंचा देता है। कुछ लोगों को होम आइसोलेट कराया जा रहा है। लोगों का कहना है कि एंटीजन टेस्ट के बाद रिपोर्ट तुरंत मिल जाती है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग को परिवार व संपर्क में आने वाले लोगों की जांच भी तुरंत कर लेनी चाहिए। जिससे वह लोग दूसरों को संक्रमित न कर सकें। सीएमओ का कहना है कि कोई जरूरी नहीं है कि परिवार व संपर्क में आने वाले सभी लोग एक साथ संक्रमित हो जाएं। देर से भी लक्षण आते हैं। इसलिए थोड़ा रुककर जांच कराई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed