{"_id":"66ad5dabe11743f518067914","slug":"one-lakh-rupees-looted-from-collection-agent-masked-criminals-abscond-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-121942-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: कलेक्शन एजेंट से एक लाख की लूट, नकाबपोश बदमाश हुए फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: कलेक्शन एजेंट से एक लाख की लूट, नकाबपोश बदमाश हुए फरार
विज्ञापन
समूह की महिलाओं से रुपये एकत्र कर कंपनी जा रहे कलेक्शन एजेंसी से बदमाश एक लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस पूछताछ करने के बाद आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी है।
जौनपुर जिले के मछलीशहर थाना क्षेत्र के जमालपुर निवासी आशीष यादव एक फाइनेंस कंपनी में कलेक्शन एजेंट हैं। शुक्रवार को वह कोहड़ौर इलाके के कई गांव से समूह की महिलाओं से करीब एक लाख रुपये कलेक्शन करने के बाद बाइक से कंपनी लौट रहे थे। नगर पंचायत कोहड़ौर के मामूली वार्ड के समीप नहर के पास पहले से मौजूद चार नकाबपोश बदमाशों ने कलेक्शन एजेंट के पहुंचने पर उसे धक्का देकर गिरा दिया। असलहा दिखाकर उसके पास से रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। एजेंट के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। हालांकि तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। सूचना मिलने पर एएसपी पूर्वी दुर्गेश सिंह, सीओ सिटी शिव नारायण वैश्य फोर्स के साथ घटनास्थल पहुंचे। एजेंट से पूछताछ के बाद कोहड़ौर थाने ले गए। आरोपियों की पहचान के लिए एजेंट को साथ लेकर पुलिस ने खोजबीन शुरू कर दी है। एएसपी पूर्वी दुर्गेश सिंह ने बताया कि घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
घर जा रही युवती से बदमाशों ने छीना मोबाइल
गौरा। फतनपुर थाना क्षेत्र के नाथ का पूरा निवासी सुभाष गुप्ता की फतनपुर बाजार में रेडीमेड कपड़े की दुकान है। उनकी बेटी पूजा शाम करीब 4:30 बजे दुकान से घर आ रही थी। नाथ का पूरा गांव के समीप पुलिया के पास पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर युवती के हाथ मोबाइल छीनकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस पूछताछ कर लौट गई। एक सप्ताह के अंदर चार घटनाएं छिनैती की हो चुकी है। मगर, पुलिस एक भी घटना का खुलासा नहीं कर सकी है। संवाद