{"_id":"79029470acb4ab78849fe224aedbf336","slug":"one-hundred-fifty-bucks-card-recovery-basis-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार कार्ड में डेढ़ सौ रुपये की वसूली, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार कार्ड में डेढ़ सौ रुपये की वसूली, हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Fri, 13 Mar 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
दीवानगंज बाजार में शुक्रवार दोपहर आधार कार्ड बनाने के लिए डेढ़ सौ रुपए की वसूली से ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही एसडीएम के निर्देश पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस को देख कार्ड बना रहे युवक बाजार से फरार हो गए।
दोपहर के समय बाजार का ही एक युवक लैपटॉप पर लोगों का आधार कार्ड बना रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उसके चारों तरफ लोगों की भीड़ थी। प्रतिकार्ड वह 150 रुपए की वसूली कर रहा था। इस पर कुछ ग्रामीण आक्रोशित हो गए। लोग हंगामा करने लगे। किसी ने इसकी खबर एसडीएम सदर को दी। उनके निर्देश पर पुलिस पहुंची तो कार्ड बना रहा युवक मौका पाते ही फरार हो गया। पुलिस ने लोगों को शांत कराया। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि वह युवक कई लोगों से 150-150 रुपये वसूल चुका है। लोगों ने युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।