फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   On the third day, the department assured help, then the last rites of the lineman took place.

Pratapgarh News: तीसरे दिन विभाग ने दिया मदद का भरोसा, तब हुआ लाइनमैन का अंतिम संस्कार

Sat, 16 Dec 2023 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sat, 16 Dec 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
On the third day, the department assured help, then the last rites of the lineman took place.
एसडीओ के आश्वासन पर माने, लाइन ठीक करते समय गई थी जान
विज्ञापन

परिजनों की मांग- आरोपियों की गिरफ्तारी, 25 लाख मुआवजा, सरकारी नौकरी की
संवाद न्यूज एजेंसी
रखहा। बिजली की लाइन दुरुस्त करते समय करंट की चपेट में आने से मृत लाइनमैन धर्मेंद्र प्रजापति का अंतिम संस्कार तीसरे दिन हो पाया। शनिवार को एसडीओ विद्युत ने परिजनों की मांगो पर हर संभव मदद का भरोसा दिया, तब वे माने। तनाव को देखते हुए कंधई पुलिस मुस्तैद रही।
कंधई थाना क्षेत्र के कांपाहरि निवासी धर्मेंद्र प्रजापति की बृहस्पतिवार शाम सोनाही उपकेंद्र से शटडाउन लेकर मौलानी रूदापुर में बिजली की लाइन सही करते समय करंट की चपेट में आने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन

परिजनों में इस बात को लेकर भी गुस्सा था कि विभाग धर्मेंद्र का अपना कर्मी नहीं मान रहा है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर घर पहुंचे तो आरोपियों की गिरफ्तारी, मृतक परिवार को 25 लाख रुपये की आर्थिक मदद और सरकारी नौकरी की मांग पूरी होने के बाद ही अंतिम संस्कार की जिद पर अड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर शाम बिजली कर्मचारी करुणेश शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। शनिवार को कंधई थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार व एसडीओ विद्युत शैलेंद्र सिंह मृतक लाइनमैन के घर पहुंचे। परिजनों से बातचीत कर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इसके बाद परिजनों ने बेलखरनाथ धाम सई नदी के तट पर अंतिम संस्कार कर दिया।
इनसेट
मृतक के पिता ने जताया आक्रोश
मृतक के पिता रामदीन का आरोप है कि तहरीर में दो लोगों पर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है कि लेकिन मुकदमा एक कर्मचारी के खिलाफ दर्ज किया गया। पुलिस के रवैये से लोगों में आक्रोश है।

इनसेट
धर्मेंद उपकेंद्र कर्मी था या नहीं, जांच होगी
एसडीओ विद्युत शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक धर्मेंद्र प्रजापति के सोनाही विद्युत उपकेंद्र पर लाइनमैन के रूप में कार्यरत था कि नहीं। इसकी जांच कराई जाएगी। मृतक के पिता का कहना था कि तीन वर्ष पहले सोनाही विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता रणजीत सिंह ने ही उसे काम पर रखा था। जेई के स्थानीय होने के नाते उसके खिलाफ कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed