{"_id":"5fea344e8ebc3e3d723f8869","slug":"on-the-strength-of-the-money-the-ruler-robbed-the-rupee-and-mobile-pratapgarh-news-ald2952432119","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के बल पर फल विक्रेता से रुपये व मोबाइल लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमंचे के बल पर फल विक्रेता से रुपये व मोबाइल लूटे
Tue, 29 Dec 2020 01:20 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 01:20 AM IST
विज्ञापन
Crime
- फोटो : demo pic
तमदुकान बंद कर घर जा रहे फल विक्रेता को तमंचा सटाकर नकाबपोश बदमाशों ने मोबाइल व रुपये लूट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस केवल बदमाशों के भागने की दिशा में खोजबीन करती रही।
नगर कोतवाली के भंगवा निवासी बलराज वर्मा पुत्र उदयराज वर्मा भंगवा चुंगी चौराहे पर फल की दुकान लगाता है। रविवार की रात वह दुकान बंद कर पैदल ही अपने घर जा रहा था। सुर्खी साइडिंग से आगे बढ़ने पर बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाश पहुंचे।
बदमाशों ने उसे रोकने के बाद तमंचा सटा दिया। उसका मोबाइल छीनने के बाद जेब से पांच हजार रुपये छीनकर बदमाश खजुरनी की ओर भाग निकले। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस खोजबीन करती रही लेकिन बदमाश हाथ नहीं लगे। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। रविवार की देर शाम भुपियामऊ पुलिस चौकी क्षेत्र में भी राहगीर से दो बदमाशों ने मोबाइल छीन लिया। इसे लेकर लोगों में दहशत का माहौल कायम है।