{"_id":"64f61f08d6a034d2fa0bf3a7","slug":"on-the-orders-of-dm-the-dead-body-was-dug-out-from-the-grave-the-mother-had-expressed-fear-of-murder-pratapgarh-news-c-262-1-sald1012-3842-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: डीएम के आदेश पर कब्र खोदकर निकाला गया शव, मां ने जताई थी हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: डीएम के आदेश पर कब्र खोदकर निकाला गया शव, मां ने जताई थी हत्या की आशंका
Mon, 04 Sep 2023 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Mon, 04 Sep 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
सांगीपुर के भगतपुर में डीएम के आदेश पर युवक का शव निकलवाने को कब्र खुदवाते पुलिसकर्मी। संवाद
डीएम के आदेश पर कब्र खोदकर निकाला गया शव, मां ने जताई थी हत्या की आशंका
- सांगीपुर के भगतपुर का मामला, एसडीएम व सीओ रहे मौजूद
फ़ोटो...33
सांगीपुर। संदिग्ध परिस्थिति में युवक की हुई मौत के मामले में जिलाधिकारी के आदेश पर शव कब्र से खोदवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक की मां ने हत्या की आशंका जताते हुए जिलाधिकारी से शव का पोस्टमार्टम कराने की गुहार लगाई थी।
सांगीपुर थाना क्षेत्र के भगतपुर निवासी निंन्नी सरोज के पुत्र सौरभ सरोज (18) की 17 अगस्त को संदिग्ध दशा में मौत हो गयी थी। घटना के बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम कराए बिना ही गांव में अंतिम संस्कार कर दिया था। मामले में लालगंज कोतवाली में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत होने का मुकदमा भी दर्ज कराया था। मगर बाद में मामले में मृतक की मां नीता देवी ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर बेटे की साजिशन हत्या करने का आरोप लगाते हुए शव का पीएम कराने की मांग की। मां के मुताबिक उसके बेटे को ईंट- भट्ठे पर मजदूरी करने के दौरान कोयले में सोने का टुकड़ा मिला था। जिसे बेचने के लिए वह एक परिचित की मदद से घर से निकला था। आशंका है कि लालच में उसके बेटे की हत्या कर घटना को हादसा का रूप दे दिया गया। मामले में जिलाधिकारी के निर्देश पर सोमवार को एसडीएम लालधर यादव व सीओ रामसूरत सोनकर ने मृतक के शव को कब्र से बाहर निकलवाया। सांगीपुर पुलिस ने शव को जिला अस्पताल भेज दिया। सीओ रामसूरत सोनकर ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर शव को कब्र से बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
.................
अधिवक्ता के असमय निधन पर शोक की लहर
लालगंज। खजुरी निवासी तहसील के अधिवक्ता धीरज पांडेय (38) का सोमवार को गंभीर बीमारी की वजह से आकस्मिक निधन हो गया। धीरज पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य भी रहे हैं। साथी के निधन की जानकारी मिलते ही तहसील एवं दीवानी न्यायालय में अधिवक्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना, राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी समेत संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी, ज्ञान प्रकाश शुक्ल, शैलेंद्र मिश्र, अजय शुक्ल, देवी प्रसाद, विकास मिश्र, लाल विनोद सिंह, धीरेंद्र शुक्ल आदि ने दुख व्यक्त किया है। संवाद
विज्ञापन
.......
राम मंदिर के उद्घाटन को राजनैतिक स्वरूप देने पर सांसद ने जताई आपत्ति
लालगंज। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम को राजनैतिक स्वरूप दिये जाने पर आपत्ति जताई है। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा है कि मंदिर का उद्घाटन वैदिक परंपरा से पुजारी या देश के राष्ट्रपति से कराया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर को लेकर भी हिन्दू समुदाय की आस्था जुड़ी हुई है। कहा कि इसके तहत वहां भगवान श्रीराम के मंदिर का उद्घाटन भी सनातन धर्म की परंपरा के तहत वैदिक रीति से शुद्ध वातावरण में सुनिश्चित होना चाहिए। संवाद