फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   On the orders of DM, the body was taken out of the grave after two years

Pratapgarh News: डीएम के आदेश पर दो वर्ष बाद कब्र से निकाला गया शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
On the orders of DM, the body was taken out of the grave after two years
ससुराल में मृत युवक के शव को बिना पोस्टमार्टम के ही खेत में फेंककर चले गए थे। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव को गांव में ही दफना दिया था। डीएम के आदेश के बाद रविवार को दो वर्ष बाद युवक का शव कब्र से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

कंधई थाना क्षेत्र के बिबिया करनपुर निवासी राकेश कुमार अपनी ससुराल कोहंडौर थाना क्षेत्र के हरदोई गांव के स्वामी नाथ के घर वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने 27 अप्रैल 2022 को गया था। उसकी मौत होने के बाद ससुराल वाले खेत में शव फेंककर फरार हो गए। परिजनों ने शव को गांव के खेत में दफना दिया। मां उर्मिला देवी ने पुलिस को तहरीर दी। आरोप है कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया। मगर, शव को पोस्टमार्टम नहीं हो सका था। 25 मई 2024 को शिकायत का संज्ञान लेकर डीएम ने शव को कब्र से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम कराने का आदेश तहसील प्रशासन को दिया। रविवार को तहसीलदार पट्टी पवन कुमार के नेतृत्व में थाना प्रभारी अवन कुमार दीक्षित फोर्स के साथ सुबह दस बजे बिबिया करन पुर गांव स्थित कब्रिस्तान में शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। कब्र से बाहर निकाले जाने पर शव को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed