फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   On the assurance of Tehsildar and CO, the family agreed to perform the last rites after 48 hours.

Pratapgarh News: तहसीलदार व सीओ के आश्वासन पर 48 घंटे बाद अंतिम संस्कार को राजी हुए परिजन

Mon, 11 Sep 2023 08:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Mon, 11 Sep 2023 08:36 PM IST
विज्ञापन
On the assurance of Tehsildar and CO, the family agreed to perform the last rites after 48 hours.
बाघराय के बरबसपुर गोगौरी में तहसीलदार को मांग पत्र सौंपते मृतक के परिजन। संवाद
प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष नवीन उर्फ पिंटू सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की जिद पर अड़े थे परिजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बाघराय। पंचायत चुनाव की रंजिश में हुई मारपीट में घायल भगौती की मौत से आक्रोशित परिजन सोमवार को तहसीलदार व सीओ के आश्वासन पर 48 घंटे बाद अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। परिजन प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह उर्फ पिंटू के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की जिद पर अड़े थे। मुकदमा दर्ज होने के बाद तहसीलदार व सीओ सदर के समझाने पर परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया। बवाल की आशंका को देखते हुए कई थानों की फोर्स मुस्तैद रही।

बाघराय थाना क्षेत्र के बरबसपुर गोगौरी गांव में सात सितंबर की शाम प्रधान पद के उपचुनाव की खुन्नस में कुछ लोगों ने लाठी डंडे से भगौती (70) व उसके परिजनों को पीटा था। इलाज के दौरान आठ अगस्त को उसकी प्रयागराज में मौत हो गई। नौ सितंबर की देर शाम परिजन शव लेकर घर पहुंचे। परिजनों ने अंतिम संस्कार से इनकार करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी, 50 लाख की आर्थिक मदद समेत पांच सूत्रीय मांगपत्र तहसीलदार को दिया। अधिकारियों के आश्वासन पर भी परिजन नहीं माने। भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष चंद्रकेश आजाद, बसपा जिलाध्यक्ष सुशील गौतम, सपा अनुसूचित प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रदीप सरोज व कमलेश मधुकर परिजनों की मांग पूरी करने का अफसरों पर दबाव बनाते रहे। परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार नहीं थे। ग्रामीण व परिजन प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष नवीन सिंह पिंटू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की जिद पर अड़े रहे। सोमवार की सुबह परिजनों की मांग पर पुलिस ने नवीन सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। जिसके बाद परिजनों का गुस्सा शांत हुआ। तहसीलदार व सीओ के समझाने पर परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। गांव में ही परिजनों ने शव को दफनाया गया। जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। हत्याकांड में नामजद बाबूलाल, रवि व कपूरचंद्र को जेल भेज दिया। सीओ सदर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विवेचना के दौरान सभी पहलुओं पर छानबीन की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed