फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   On receipt of holes caused by DRM reprimand

खामियां मिलने पर डीआरएम ने लगाई फटकार

Sat, 14 Mar 2015 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sat, 14 Mar 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
On receipt of holes caused by DRM reprimand
शनिवार को रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने आए डीआरएम लखनऊ एके लाहोटी ने खामियां मिलने पर मातहतों को फटकार लगाई। पुल में गड़बड़ी और फूड प्लाजा में गंदगी मिलने पर नाराजगी व्यक्त की। डीआरएम के आने से रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन


नवागत रेल प्रबंधक लखनऊ मंडल एके लाहोटी की स्पेशल ट्रेन शाम सवा पांच बजे प्रतापगढ़ पहुंची। निरीक्षण के दौरान पुल पर चढ़ते ही जब उनकी नजर लोेहे की चद्दर पर पड़ी तो माथा ठनक गया। चद्दर का नुकीला कोना जगह-जगह निकला हुआ था। उन्होंने एक्सईएन को बुलाया तो पता चला वह बाहर हैं। उसके बाद वे प्लेटफार्म एक पर बने फूड प्लाजा पर गए। खान-पान दुरुस्त नहीं मिला। डीआरएम ने साफ-सफाई न मिलने पर गहरी नाराजगी जताई। सीनियर डीसीएम अश्वनी श्रीवास्तव ने फूड प्लाजा में बिकने वाली चीजों को नोट किया।
विज्ञापन


 लाइब्रेरी का जायजा लेने के बाद डीआरएम ने उसकी सारी जानकारी सीनियर डीसीएम से मांगी। लोको, लॉबी, परिचालन और वाणिज्य विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके पूर्व डीआरएम ने स्टेशन अधीक्षक केएन शर्मा से यात्री संबंधी सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान सीनियर डीसीएम अश्वनी श्रीवास्तव, यातायात निरीक्षक अशोक कुमार, वरिष्ठ खंड अभियंता सिग्नल डीएन सिंह, सीएमआई आरएस चौरसिया, एसओ जीआरपी बीके सिंह सिंघम, आरपीएफ इंस्पेक्टर असीम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पहली बार प्रतापगढ़ आए डीआरएम एके लाहोटी का नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। शाखा मंत्री आरके श्रीवास्तव की अगुवाई में कर्मचारियों ने 6 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। ज्ञापन में पानी की व्यवस्था करने, रेलवे अस्पताल में स्थाई, महिला और पुरुष डॉक्टर की तैनाती, रेलवे क्वार्टरों को कब्जे से मुक्त कराने और कर्मचारियों को वाकी-टाकी और सीयूजी सुविधा उपलब्ध कराने संबंधी प्रमुख मांगें थीं। इस मौके पर शाखा अध्यक्ष हरिओम दूबे,ओपी राव, अजय आनंद, अमित पाण्डेय, मो.शफीक, सुरेश यादव, अनिल शुक्ला, बीके तिवारी, डीके शर्मा आदि कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed