फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   On complaining of molestation, the accused along with his associates entered the victim's brother's house and beat him up.

Pratapgarh News: छेड़छाड़ की शिकायत करने पर आरोपी ने साथियों के साथ घर मे घुसकर भाई को पीटा

Fri, 20 Oct 2023 09:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Fri, 20 Oct 2023 09:46 PM IST
विज्ञापन
On complaining of molestation, the accused along with his associates entered the victim's brother's house and beat him up.
छेड़छाड़ की शिकायत करने पर आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर पीड़िता के भाई के साथ घर में घुसकर मारपीट की। मां की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ घर घुसकर मारपीट व छेड़छाड़ के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन




लालगंज कस्बे के घुइसरनाथ रोड निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि मंगलवार को शीतलमऊ के जलेशरगंज निवासी सलमान कुरैशी ने दो अज्ञात साथियों के साथ मिलकर उसकी पुत्री से छेड़छाड़ की। आरोप है कि छेड़छाड़ की पुलिस से शिकायत करने पर आरोपी ने अपने आठ साथियों के साथ युवती के भाई की घर में घुसकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन




आरोपियों ने परिजनों को जान से मार डालने की धमकी देकर चले गए। शिकायत पर आरोपी सलमान कुरैशी, दाऊद उर्फ अरबाज निवासी महिमापुर, गुलफाम निवासी तकिया खानापट्टी, ललित वर्मा निवासी गौसपुर व चार अज्ञात खिलाफ छेड़छाड़, घर में घुसकर मारपीट व जानलेवा धमकी देने का केस दर्ज कर लिया गया है। कोतवाल अवन कुमार दीक्षित ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है, शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed