फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   old man murdered

टयूबवेल पर सोने गए वृद्ध की गला काटकर हत्या

Wed, 07 Sep 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Wed, 07 Sep 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
old man murdered
न्‍ययूज
टयूबवेल पर सोने गए वृद्ध की गला काटकर हत्या कर दी गई। रात में ही पानी लगाने के लिए उसे उठाने गए गांव के एक व्यक्ति उसका खून से लथपथ शव देखा तो परिजनों को सूचना दी। जानकारी पर पुलिस पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने परिवार के ही एक युवक पर जमीन के विवाद में घटना को अंजाम देने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


मानिकपुर थाना क्षेत्र के कुशाहिलडीह बुलाकीपुर गांव निवासी श्रीराम पाल (62) पुत्र बद्री प्रसाद किसान था। उसके दो बेटे बाहर रहते हैं। घर पर उनका परिवार रहता है। श्रीराम मंगलवार की शाम घर पर खाना खाकर करीब नौ बजे ट्यूबवेल पर सोने चला गया। 10 बजे गांव का ही तीरथ यादव अपने खेत में पानी लगाने के लिए श्रीराम के पास ट्यूबवेल चलवाने के लिए गया। दरवाजे पर पहुंचकर उसने आवाज लगाई लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इस पर उसने दरवाजे को धक्का दिया तो उसकी चीख निकल गई। अंदर श्रीराम का रक्तरंजित शव पड़ा था। वह भागकर गांव पहुंचा और परिजनों को इसकी जानकारी दी। इस पर गांव के काफी लोगों के साथ परिजन ट्यूबवेल पर पहुंचे। देखा तो उसके गले को धारदार हथियार से काटा गया था और आसपास काफी खून फैला हुआ था। ग्राम प्रधान को सूचना देने के साथ ही पुलिस को भी सूचना दी गई। रात में पहुंची पुलिस ने शव कापंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


मामले में परिजनों के संदेहके आधार पर गांव के ही एक युवक को हिरासत में ले लिया गया। सुबह श्रीराम पाल के भतीजे राजेश पुत्र राम बदन ने परिवार के ही रामभवन पाल पुत्र गंगादीन के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोप लगाया कि जमीन के विवाद में घटना को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाद के बाद पंचायत भी हुई थी दोनों पक्षों के बीच, रास्ता देने को तैयार था श्रीराम
कुंडा(ब्यूरो)। श्रीराम पाल घर के बगल में ही खाली पड़ी जमीन पर दीवार बना रहा था। इसे लेकर रामभवन से उसका विवाद हो गया था। रामभवन उसकी जमीन से रास्ता चाहता था। बीते शनिवार को प्रधान सहित अन्य लोगों के बीच हुई पंचायत में श्रीराम रामभवन को रास्ता देने के लिए तैयार हो गया था। अब श्रीराम के परिजन उसी विवाद के कारण उसकी हत्या किए जाने की बात कह रहे हैं। उधर रामभवन के परिजनों का कहना है कि उसकी बहन मंजू की तबीयत काफी खराब है। रामभवन उसका इलाज कराने के लिए इलाहाबाद गया था। उसे लौटने में ही शाम के छह बज गए थे। ऐसे में वह इस तरह की घटना के लिए जिम्मेदार नहीं है। उनका ये भी कहना है कि जिस विवाद में हत्या का आरोप लगाया जा रहा है उसका निपटारा हो चुका था।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed