{"_id":"66f9b43c2b76b2be83085754","slug":"old-man-murder-in-pratapgarh-pratapgarh-news-c-262-1-sald1012-125496-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: वृद्ध की सिर कूंचकर बेरहमी से हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: वृद्ध की सिर कूंचकर बेरहमी से हत्या
विज्ञापन
परिवार से अलग खेत में सो रहे बुजुर्ग की अज्ञात लोगों ने ईंट और पत्थर से सिर कूंचकर बेरहमी से हत्या कर दी। खबर मिलने पर पहुंची पुलिस छानबीन कर आरोपियों की तलाश कर रही। प्रारंभिक जांच में पुलिस घटना को पारिवारिक विवाद से जोड़ रही है। हालांकि अभी तक पुलिस इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं कर सकी है।
लालगंज कोतवाली के अमावां राजातारा निवासी 60 वर्षीय रामफेर वर्मा दो साल से पत्नी और बच्चों से अलग गांव से एक किलोमीटर दूर खेत में छप्परनुमा घर में रहते थे। रविवार सुबह दस बजे गांव के लोग खेत की ओर गए। जहां रामफेर का रक्तरंजित शव जमीन पर देख चीख पड़े। ग्रामीणों का कहना है कि रात में हत्यारों ने बेरहमी से ईंट व पत्थर से सिर कूंचकर उनकी हत्या कर दी। ग्रामीणों की सूचना पर पत्नी द्रोपदी देवी समेत परिवार के लोग रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी मिलने पर लालगंज कोतवाल नीरज कुमार यादव भी पहुंचे। मृतक का बेटा रामू वर्मा मुंबई व श्यामू वर्मा ससुराल में रहता है। पांचों बेटियों की शादी हो चुकी है। परिजनों ने घटना को लेकर तहरीर नहीं दिया। लालगंज कोतवाल नीरज कुमार यादव ने बताया कि जांच में मृतक की किसी से रंजिश सामने नहीं आई है। पारिवारिक विवाद में घटना की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता। पूरी जांच और साक्ष्य के आधार पर शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
परिजनों से अलग रहता था मृतक
लालगंज। बेरहमी से मौत के घाट उतारा गया रामफेर वर्मा परिवार से नाराज होकर खेत में छप्परनुमा घर में दो साल से रहता था। वह अपना खाना भी खुद ही बनाया करता था। किसी बात पर पत्नी व बच्चों समेत परिवार के लोगों से इस कदर नाराज था कि जब कभी लोग उससे मिलने आते तो वह मारपीट पर उतारू हो जाया करता था। उसकी हरकत को देखते हुए धीरे धीरे परिजनों ने उसके पास आना बंद कर दिया था। उधर परिवार वालों की माने तो मृतक शराब का आदी था। आए दिन शराब पीकर वह परिजनों से गाली गलौज करता था। लोगों के विरोध करने पर उसने सभी से अलग रहने का फैसला कर लिया था।
विज्ञापन
हत्यारों ने नहीं छोड़े साक्ष्य
लालगंज। रामफेर की जिस बेरहमी से हत्या की गई, उसको देखकर आशंका जताई जा रही है कि किसी ईंट या वजनदार वस्तु से सोते समय उसके सिर पर जोरदार प्रहार किया गया। शव जमीन पर पड़ा था, इससे कयास लगाया जा रहा है कि सिर पर वार के समय वह चारपाई से एक बार उठा, लेकिन जमीन पर गिर गया। इसके बाद ताबड़तोड़ कई वार कर हत्यारों ने कर दिए। हत्यारे सबूत मिटाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। पुलिस काफी देर तक खोजबीन करती रही लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा।