फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Old man dies after being buried under wall, son injured

दीवार के नीचे दबने से वृद्ध की मौत, बेटा घायल

Sun, 24 Oct 2021 11:54 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Old man dies after being buried under wall, son injured
मानधाता के घाटमपुर में गिरी घर की कच्ची दीवार। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
कच्ची दीवार ढहने से मलबे में दबकर वृद्ध की मौत हो गई। उसके दो बेटे भी दब गए। शोरशराबे पर पहुंचे ग्रामीणों ने मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला। वृद्ध की मौत से घर में कोहराम मचा रहा। मानधाता थाना क्षेत्र के घाटमपुर निवासी रामरतन (62) शनिवार की रात अपने बेटे सत्येंद्र शर्मा के साथ छप्पर के नीचे सो रहे थे।
विज्ञापन

रविवार भोर में अचानक कच्ची दीवार गिर पड़ी। मलबे में रामरतन और उसका बेटा सत्येंद्र दब गया। परिवार के लोगों के शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। लोगों ने मलबे को हटाकर सत्येंद्र व रामरतन को बाहर निकाला। परिजन दोनों को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने रामरतन को मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही घर पर कोहराम मच गया। मृतक के चार बेटे व तीन पुत्रियां हैं। सबसे छोटे बेटे सत्येंद्र की शादी नही हुई है।

घर की कच्ची दीवार गिरने से मृत वृद्ध रामरतन। फाइल फोटो

घर की कच्ची दीवार गिरने से मृत वृद्ध रामरतन। फाइल फोटो- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed