{"_id":"5e6fe0708ebc3ea7b5277f2b","slug":"old-man-died-in-road-accident-pratapgarh-news-ald2711678199","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो की टक्कर से अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोलेरो की टक्कर से अधेड़ की मौत
विज्ञापन
कुंडा (संवाद)। साइकिल से जा रहे ग्रामीण को तेज रफ्तार बोलेरो सवार ने टक्कर मार दी। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजन ने घायल को गंभीर दशा में इलाज के लिए प्रयागराज ले गए। इस दौरान अस्पताल पहुंचने के पहले ही उसकी मौत हो गई। उसकी मौत से परिजनों में चीख पुकार मच गई है।
महेशगंज थाना क्षेत्र के परियावां गांव निवासी दयाराम यादव (46) पुत्र सुखराम यादव सोमवार की सुबह साइकिल से आटा चक्की पर जाने के लिए घर से निकला था। कुंडा जेठवारा मार्ग पर राजापुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इससे साइकिल सवार दयाराम यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। बोलेरो सवार ने गाड़ी रोकी और घायल को अपने साथ लेकर डेरवा बाजार इलाज के लिए ले गए।
हालत गंभीर होने पर उसे एंबुलेंस से इलाज के लिए महेशगंज सीएचसी भेजा गया। महेशगंज से दयाराम को एसआरएन प्रयागराज भेजा गया। जहां अस्पताल पहुंचने से पहले उसकी मौत हो गई। इधर शव घर पहुंचा तो परिजनों में चीख पुकार मच गई। घटना की सूचना पर महेशगंज थाने के एसएसआई श्यामसुंदर श्रीवास्तव मौके पहुंचे और शव का पंचनामा कर पोस्टमामर्टम के लिए भेजा। मृतक के दो पुत्र और 3 पुत्रियां हैं।