फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Offices markets commercial establishments will remain closed for two days

दफ्तर, बाजार, व्यावसायिक प्रतिष्ठान आज रहेंगे बंद

Sat, 11 Jul 2020 01:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Offices markets commercial establishments will remain closed for two days
तीन दिन के लाकडाउन की सूचना के बाद चौक बजाजा में ग्राहकों की भीड़ बढ़ने से लगा रहा जाम। - फोटो : PRATAPGARH
जिले में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने और संचारी रोगों पर काबू पाने के लिए दो दिनों तक जिले के सभी दफ्तर, बाजार, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, मंडिया आदि शनिवार और रविवार को बाजार, मंडिया और ग्रामीण हॉट भी पूरी तरह से बंद रखे जाएंगे। यह आदेश 13 जुलाई की सुबह पांच बजे तक लागू रहेगा। डीएम ने एसपी, एसडीएम, डीपीआरओ, ईओ को पत्र लिखकर लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने और दो दिनों में जिलेभर में सफाई अभियान चलाकर शहर और गांवों को साफ-सुथरा करने को कहा है।
विज्ञापन

सूबे में कोरोना संक्रमण के बढ़ते आंकड़ों को देखते हुए शासन ने दो दिन के लॉकडाउन की घोषणा की है। शुक्रवार की रात दस बजे से सोमवार सुबह पांच बजे तक लागू लॉकडाउन में सरकारी और अर्द्धसरकारी कार्यालयों के साथ ही बाजार और व्यावसायिक प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद रहेंगे। डीएम डा. रुपेश कुमार ने अफसरों को पत्र लिखकर सख्ती से पालन कराने को कहा है। डीएम ने बताया कि आवश्यक वस्तुओं की दुकानें और मेडिकल सुविधाएं जारी रहेंगी। डीएम ने एसडीएम, ईओ और डीपीआरओ को पत्र लिखकर लॉकडाउन के दो दिनों में सफाई अभियान चलाने का कहा है। उन्होंने अफसरों से कहा है कि वह कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय करें। साथ ही सफाई अभियान के साथ ही सैनिटाइज करने का कार्य तेजी से कराया जाए।
विज्ञापन

मालवाहक वाहन चलेंगे, बंद रहेंगी रोडवेज बसें
लॉकडाउन के दो दिनों में सड़कों पर मालवाहक वाहन चलते रहेंगे। रोडवेज की बसें भी नहीं चलेंगी। सिर्फ ट्रेनों से आने वाले यात्रियों को घरों तक पहुंचाने के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम बसों की व्यवस्था करेगा। दूध के वाहन और पेट्रोल पंपों के साथ हाईवे के ढाबे भी खुले रहेंगे। ट्रेनों का संचालन भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सील नहीं किया गया सदर मोड़ का इलाका
डीएम डा. रुपेश कुमार के आदेश के बाद भी शुक्रवार को सदर मोड़ के कंटेनमेंट जोन को नहीं सील किया गया। कैबिनेट मंत्री के आवास के सामने की दुकानें शुक्रवार को खुली रहीं। इधर, लोक निर्माण विभाग ने कहा है कि इलाका सील करने के लिए सीएमओ का पत्र अभी नहीं मिला है।
कैबिनेट मंत्री के तीन परिजनों के कोरोना संक्रमित मिलने पर डीएम डा. रुपेश कुमार ने गुरुवार को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए सदर मोड़ के ढाई सौ मीटर परिधि के इलाके को सील करने को कहा था।

शुक्रवार को इलाका सील नहीं होने से कैबिनेट मंत्री के घर के बगल की दुकानें जहां खुली रहीं, वहीं घर के सामने से दिनभर लोग गुजरते रहे। गुरुवार को डीएम का आदेश आने के बाद लोग मान रहे थे कि शुक्रवार की सुबह सदर मोड़ का रास्ता भी बंद रहेगा। मगर ऐसा नहीं हुआ। इधर लोक निर्माण विभाग खंड दो के अधिशासी अभियंता सुनील दत्त ने बताया कि सदर मोड़ एरिया सील करने के लिए सीएमओ कार्यालय से अभी कोई पत्र नहीं आया है। स्वास्थ्य विभाग की यह लापरवाही शहरियों के लिए भारी पड़ सकती है। हालांकि संक्रमित मरीज बुधवार से ही जिला अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed