फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Officers will check teacher"s diary

शिक्षकों की डायरी खंगालेंगे अफसर 

Mon, 20 May 2019 12:04 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 20 May 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
Officers will check teacher"s diary
teacher - फोटो : Pexels.com
 माध्यमिक विद्यालयों में तैनात शिक्षकों की अब लापरवाही नहीं चलेगी। पठन-पाठन के कार्यों की रिपोर्ट वह मनमाने तरीके से नहीं भर सकेेंगे। उन्हें प्रतिदिन अपने कार्यों का जिक्र शिक्षक डायरी में करना होगा।
विज्ञापन


विभाग ने शिक्षक डायरी के निरीक्षण के लिए टीमें तैयार की हैं। हाल ही में डीआईओएस के निरीक्षण के दौरान मिलीं खामियों के बाद यह कवायद शुरू की गई है। इससे लापरवाह शिक्षकों की मनमानी पर अंकुश लगेगा। 
विज्ञापन


माध्यमिक विद्यालयों में पठन-पाठन की व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के लिए विभाग की ओर से शैक्षिक पंचांग दिया जाता है। जिसके अनुसार विद्यालयों में पठन-पाठन कराए जाने का निर्देशित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताकि समय से कोर्स पूरा हो जाए। इसके अलावा विद्यालयों में शिक्षकों के  कार्यों की रिपोर्टिंग के लिए शिक्षक डायरी दी जाती है। शिक्षक डायरी मेें शिक्षकों को पठन-पाठन संबंधी नियमित कार्यों का जिक्र करना होता है।

इसके लिए विभाग का सख्त निर्देश रहता है। मगर विद्यालयों में शिक्षक अपने कार्यों के प्रति तनिक भी रुचि नहीं दिखाते। पढ़ाई के बजाए वह मौज काटते हैं। इससे विद्यालयों मेें पठन-पाठन व्यवस्था बेपटरी हो जाती है। इसका खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ता है।

नियमित पठन-पाठन न होने से बच्चों का कोर्स पूरा नहीं हो पाता। शिक्षकों की लापरवाही के चलते बच्चे मजबूर होकर कोचिंग का सहारा लेते हैं। मगर नए शिक्षासत्र में लापरवाह शिक्षकों की मनमानी नहीं चल पाएगी।

डीआईओएस डा. एसपी यादव ने लापरवाह शिक्षकों पर अंकुश लगाने की पहल की है। शिक्षक डायरी को लेकर उन्होंने गंभीरता दिखाई है। शिक्षक डायरी की पड़ताल के लिए तहसीलवार टीमें गठित की गई हैं। रानीगंज, लालगंज, कुंडा, सदर व पट्टी तहसील के माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों पर नजर रहेगी।


टीमेें समय-समय पर पड़ताल कर शिक्षकों की डायरी चेक करेंगी। लापरवाही मिलने पर प्रधानाचार्य एवं संबंधित शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीआईओएस एसपी यादव ने बताया कि पठन-पाठन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिक्षक डायरी में यदि लापरवाही बरती गई तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed