फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Officers should provide the benefit of pension to the eligible persons by setting up camps: Minister of State

शिविर लगाकर पेंशन का लाभ पात्र व्यक्तियों को दिलाएं अफसर : राज्यमंत्री

Sat, 19 Aug 2023 09:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sat, 19 Aug 2023 09:05 PM IST
विज्ञापन
Officers should provide the benefit of pension to the eligible persons by setting up camps: Minister of State
खंड विकास अधिकारी को सौंपी गई जिम्मेदारी, विकास भवन में अफसरों के साथ की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। राज्यमंत्री ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम विभाग विजय लक्ष्मी गौतम ने विकास भवन सभागार में अफसरों के साथ बैठक करके विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि खंड विकास अधिकारियों से गांवों में शिविर लगाकर विधवा, वृद्धा और दिव्यांग पेंशनरों को चिह्नित करके योजना का लाभ दिलाएं। इसके बाद वह सदर ब्लॉक के जहनईपुर गांव पहुंचीं, जहां लोगों की शिकायतें सुनीं।



शनिवार को विकास भवन में मानाधाता में निर्मित 132 केवी उपकेंद्र और शिवगढ़ ब्लॉक के नजियापुर निर्मित मिनी स्टेडियम की जानकारी मांगी। जल जीवन मिशन की समीक्षा के दौरान राज्यमंत्री ने कहा कि जिन परियोजनाओं का कार्य चल रहा है। वह गुणवत्तायुक्त हो और सड़कों पर जो भी गड्ढे खोदे जा रहे हैं, उन्हें जल्द से जल्द भरवाया जाए। समूह की महिलाओं ने गोबर के तैयार पेंट राज्यमंत्री को भेंट किया। उन्होंने जिले की कानून व्यवस्था की समीक्षा तथा सीओ सिटी से अपराध नियंत्रण पर की जा रही कार्रवाई की जानकारी प्राप्त की। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र, सीडीओ ईशा प्रिया, डीडीओ राकेश प्रसाद और सीओ सिटी करिश्मा गुप्ता सहित अन्य अधिकारी और भाजपा नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन



---

मंत्री के दौरे के बाद भी नहीं हटा अवैध कब्जा

सदर विकासखंड के जहनईपुर में शनिवार को राज्य मंत्री ने चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। मगर स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों को नहीं हटाया गया। इसी वजह से बाउंड्री नहीं बन पा रही है। प्रधानाध्यापिका प्राची पांडेय ने बताया कि दो बार विद्यालय के जमीन की पैमाइश और निशानदेही कराई गई। राजस्व टीम के सामने लोग जमीन खाली करने को तैयार हो जाते हैं और बाद में पुन: अपने खेत में मिला लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed