फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   team reached to pratapgarh for investigation of marudhar express case

टूटे ट्रैक से मरुधर एक्सप्रेस के गुजरने की जांच को पहुंची टीम

Sat, 02 Sep 2017 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sat, 02 Sep 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
team reached to pratapgarh for investigation of marudhar express case
अमर उजाला ब्यूरो - फोटो : pratapgarh
 वाराणसी से जोधपुर जा रही मरुधर एक्सप्रेस के गुरुवार की रात साढ़े नौ बजे चिलबिला स्टेशन से पहले क्रासिंग के पास टूटे ट्रैक से गुजरने की घटना की जांच के लिए शनिवार को डीआरएम के यहां से टीम आ धमकी। डीआरएम आफिस से आए डीविजनल इंजीनियर ने एडीएन के साथ ट्राली से चिलबिला, जगेशरगंज, अंतू तक ट्रैक की जांच की।
विज्ञापन


प्रतापगढ़ से सटे चिलबिला रेलवे जंक्शन से ठीक पहले क्रासिंग के पास गुरुवार की रात करीब साढ़े नौ बजे ट्रैक फ्रैक्चर हो गया था। इसके बारे में किसी को भनक तक नहीं थी। वाराणसी से जोधपुर को जाने वाली मरुधर एक्सप्रेस गुजरी तो तेज आवाज आ रही थी। चालक ने इसकी जानकारी स्टेशन मास्टर चिलबिला के साथ कंट्रोल को दी। शनिवार को अखबारों में खबर प्रकाशित हुई तो रेल महकमे की नींद टूटी। डीविजनल इंजीनियर विकास गोयल प्रतापगढ़ पहुंचे। एडीएम सचान के साथ वह ट्रैक का निरीक्षण करने के लिए ट्राली से निकल पड़े। दिन भर निरीक्षण करने के बाद लखनऊ लौट गए। जो खामियां थी उसे दुरुस्त करवाने के लिए पीडब्ल्यूआाई के साथ एडीएन को निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि वैसे पुरानी पटरियां बिछी हुई हैं। उनको बदलने का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed