फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   officer con't chage

निजाम बदला, अफसर बदलने को तैयार नहीं

Thu, 23 Mar 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Thu, 23 Mar 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
सूबे का निजाम भले बदल गया हो, लेकिन जिले में तैनात अफसरों ने अपनी चाल नहीं बदली है। सुबह 10 से 12 तक कार्यालय में बैठने के शासनादेश के बावजूद गुरुवार को ज्यादातर अफसर 11 बजे तक गायब मिले। कई जगहों पर तो उनके चैंबर में ताला लटक रहा था। विकास भवन में सीडीओ समेत तमाम अधिकारी नदारद मिले। जिले के आधा दर्जन से अधिक अधिकारी ऐसे हैं जो इलाहाबाद से आते हैं और ग्यारह बजे के बाद ही पहुंचते हैं।

‘अमर उजाला’ ने गुरुवार को विभिन्न विभागों का जायजा लिया तो अफसरों की कुर्सियां खाली मिलीं। सुबह 10.10 बजे लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता डीपी दुबे गायब मिले तो कैशियर का काउंटर खुला ही नहीं था। 10.15 बजे डीके अहिरवार का चेंबर खाली रहा। 10.30 बजे डीएसओ कार्यालय तो खुला रहा, लेकिन प्रभारी डीएसओ डीपी सिंह समेत अन्य अफसर नदारद रहे। 10.35 बजे डीडीओ कार्यालय में ताला लटकता मिला। 10.37 बजे जिला विकलांग कल्याण अधिकारी और 10.38 पर समाज कल्याण अधिकारी, 10.39 बजे सहायक अभियंता लघु सिंचाई भी अपने कक्ष में नहीं मिले।
विज्ञापन


10.40 बजे सीडीओ महेंद्र बहादुर सिंह भी कक्ष में नहीं थे। 10.42 पर डीएसटीओ, 10.43 पर उपायुक्त श्रम रोजगार, 10.44 बजे अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, 10.50 बजे ग्रामीण अभियंत्रण सेवा के अधिशासी अभियंता गायब मिले। सुबह 11 बजे बीएसए भी आफिस में नहीं मिले। आश्चर्य की बात तो यह है बीते सप्ताह डीएम ने स्वयं निरीक्षण कर गायब अधिकारियों का एक-एक दिन का वेतन काटते हुए सुबह दस बजे से दोपहर बारह बजे तक कार्यालय में रहकर जनता की शिकायतें सुनने की हिदायत दी थी, मगर अफसरों पर इसका कोई असर नहीं है। सूबे में भाजपा की सरकार में लगतार सख्ती के बाद भी अफसर पुराने ढर्रे पर चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed