फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Nutrition Fortune will run to end malnutrition

कुपोषण को समाप्त करने के लिए चलेगा पोषण पखवारा

Mon, 09 Mar 2020 11:27 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Nutrition Fortune will run to end malnutrition
जिले के 43,480 कुपोषित बच्चों का स्वास्थ्य जांचने और उन्हें सेहत सुधारने के लिए 22 मार्च तक पोषण पखवारा चलाया जाएगा। शहर से गांव तक कैंप का आयोजन कर बच्चों और किशोरियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करने के साथ ही गंभीर बीमारियों से ग्रसित बच्चों का इलाज भी किया जाएगा।
विज्ञापन

नौनिहालों और किशोरियों के सेहत लेकर एक बार फिर बाल विकास एवं पुष्टाचार विभाग सक्रिय हो गया है। जिले में कुपोषित बच्चों की संख्या में कमी लाने के लिए नई पहल हुई है।
विज्ञापन

आठ मार्च से प्रारंभ होकर 22 मार्च तक चलने वाले कार्यक्रम में गांव-गांव स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। बाल विकास और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से चलने वाले कार्यक्रम में गांव-गांव के बच्चों और किशोरियों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दस मार्च को ग्रामीण पोषण दिवस का आयोजन किया जाएगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी पवन कुमार यादव ने बताया कि जिले में 6,543 अति कुपोषित और 36,937 कुपोषित बच्चे हैं। उन्होंने बताया कि कुपोषण को दूर करने के लिए यह पखवारा मनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed