फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Number of corona infected patients reached 3815 in Pratapgarh, 16 people found newly infected

प्रतापगढ़ में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर पहुंची 3815, नए संक्रमित मिले 16 लोग

Mon, 05 Oct 2020 01:49 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 05 Oct 2020 01:49 AM IST
विज्ञापन
Number of corona infected patients reached 3815 in Pratapgarh, 16 people found newly infected
prayagraj news : Corona News prayagraj - फोटो : prayagraj
रोडवेज बस यात्री समेत रविवार को 16 और लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिले में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 3815 पहुंच गई है। शहर के रोडवेज बस स्टेशन में लखनऊ से आई बस से उतरा युवक जांच में संक्रमित मिला। स्वास्थ्य विभाग ने उसे अस्पताल भेजा है। उदयपुर में एक युवक की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। अन्य मरीज रानीगंज, गौरा, पट्टी, बेलखरनाथ, सांगीपुर और कुंडा क्षेत्र के हैं। मरीजों की संख्या में कमी आने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग भी लापरवाही बरतने लगा है।
विज्ञापन


मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों के बारे में जानकारी नहीं जुटाई जा रही है। होम आइसोलेशन के लिए अब शपथ पत्र भी नहीं भरवाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि जिले में अब कोरोना के सिर्फ 324 एक्टिव केस बचे हैं। 3432 लोग पूरी तरह से स्वस्थ हो चुुके हैं। संत एंथोनी में एक भी मरीज नहीं है। जिला महिला अस्पताल एलटू में 15 मरीज भर्ती किए गए हैं। 
विज्ञापन


एलवन अस्पताल संत एंथोनी को स्वास्थ्य विभाग ने खाली कर दिया है। अब कोरोना संक्रमित मरीजों को एलटू अस्पताल जिला महिला अस्पताल में रखा जाएगा। मरीजों की संख्या बढ़ने पर उन्हें ट्रामासेंटर सदर में भर्ती किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अप्रैल माह से जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने लगी थी। पहले मरीजों को प्रयागराज में रखा जाता था। बाद में शासन से मिले आदेश के बाद जिले के मरीजों को लालगंज ट्रामासेंटर में भर्ती किया जाने लगा। लालगंज ट्रामा सेंटर फुल होने के बाद शहर में आंबेडकर चौराहा स्थित संत एंथोनी स्कूल को एलवन अस्पताल बनाया गया। अब स्वास्थ्य विभाग ने इसे खाली कर दिया है। यहां भर्ती पांच मरीजों को जिला महिला अस्पताल के एलटू अस्पताल में शिफ्ट करवा दिया गया। सीएमओ ने बताया कि दो सौ बेड का एलटू अस्पताल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed