फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Now the city becomes Prithviganj

अब नगर हो गया पृथ्वीगंज

Fri, 16 Aug 2019 11:27 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 Aug 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
Now the city becomes Prithviganj
pratapgarh
जिले में एक और टाउन एरिया के गठन पर मुहर लग गई है। सदर विकास खंड के पृथ्वीगंज बाजार को टाउन एरिया का दर्जा मिलने से दस ग्राम पंचायतों के लगभग 20,000 लोगों को जल्द ही शहरों जैसी सुविधाएं मिलेंगी। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मिले इस तोहफे से बाजार और आसपास के लोग बेहद खुश हैं। विधायक धीरज ओझा इसके लिए काफी समय से प्रयासरत थे।
विज्ञापन

रायबरेली-जौनपुर हाइवे पर स्थित पृथ्वीगंज बाजार को शासन ने टाउन एरिया घोषित करने की अधिसूचना जारी कर दी है। स्वतंत्रता दिवस की पूर्वसंध्या पर अधिसूचना जारी होने से क्षेत्र के लोगों की खुशी दोगुना हो गई है। रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत स्थित पृथ्वीगंज का अधिकांश हिस्सा सदर विकास खंड में ही है।
विज्ञापन

टाउन एरिया घोषित होने पर शिवगढ़ विकास खंड का एक भी गांव प्रभावित नहीं हो रहा है, बल्कि टाउन एरिया में सदर विकास खंड की दस ग्राम पंचायतें शामिल की जा रही हैं। अगले वर्ष होने वाले पंचायत चुनाव भी इन ग्राम पंचायतों में नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने पृथ्वीगंज टाउन एरिया में शामिल करने के लिए जिन ग्राम पंचायतों का नाम शामिल किया गया है उनमें पूरेमोहन, भगेसरा, पूरनपुर पटखान, सिपाहमहेरी, नौबस्ता, औव्वार, राजापुर, घाटमपुर, नमकशायर, पूरेहिरावन एके नाम शामिल हैं। हालांकि इसमें कुछ ग्राम पंचायतें आंशिक और कुछ पूर्णतया शामिल की गई हैं। दरअसल, टाउन एरिया के लिए 20,000 आबादी का लक्ष्य पूरा करना था, इसलिए उन्हीं गांवों का चयन किया गया, जो बाजार के आसपास थे।
दस ग्राम पंचायतों के प्रधानों को लगा झटका
सदर विकास खंड की दस ग्राम पंचायतों के प्रधानों को करारा झटका लगा है। ग्राम पंचायतों का विकास कार्य कराने में लगे प्रधानों को अगली बार किस्मत आजमाने का मौका नहीं मिलेगा। इससे शासन का यह फैसला प्रधानों के लिए नुकसानदेह साबित हो रहा है।
गांव के लोगों को शहर जैसी मिलेंगी सुविधाएं
पृथ्वीगंज बाजार को टाउन एरिया का दर्जा मिलने से गांव के लोगों को शहर जैसी सुविधाएं मिलेंगी। 24 घंटे बिजली के साथ ही शुद्ध पानी मुहैया कराने के लिए सभी वार्डों में पानी की टंकिया स्थापित की जाएंगी। जिससे टाउन एरिया के लोगों को पीने के पानी के लिए भटकना न पड़े।

पृथ्वीगंज बाजार को टाउन एरिया के रूप में विकसित करने के लिए शासन ने अधिसूचना जारी कर दी है। अभी वार्डों का परिसीमन नहीं हुआ है। पहले चरण में स्थानीय लोगों से आपत्तियां मांगी जाएंगी।
मुदित सिंह, ईओ, नगरपालिका परिषद, बेल्हा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed