फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Now Dinesh Sharma and Vinay Mishra took the form of BJP candidate

अब दिनेश शर्मा और विनय मिश्र ने भाजपा प्रत्याशी बताकर लिया पर्चा

Thu, 26 Sep 2019 12:16 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
Now Dinesh Sharma and Vinay Mishra took the form of BJP candidate
सदर उप चुनाव नामांकन स्थल गेट तहसील में तैनात पुलिस। - फोटो : PRATAPGARH
सदर विधानसभा उपचुनाव के लिए तीसरे दिन नामांकन की शुरुआत तो नहीं हुई, मगर बुधवार को दस प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदा। भाजपा प्रत्याशी की घोषणा नहीं होने और शीर्ष नेतृत्व से तैयारी का आश्वासन मिलने पर बुधवार को दो और लोगों ने भाजपा के नाम पर नामांकन पत्र लिया। उधर, समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष भैयाराम पटेल और रामकुमार अहीर ने अपनी दावेदारी बताते हुए पर्चा लिया है।
विज्ञापन

सदर तहसील में बुधवार को नामांकन पत्र लेने वालों में कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह के प्रतिनिधि दिनेश शर्मा और विनय कुमार मिश्र का नाम शामिल है। इधर, समाजवादी पार्टी से पूर्व जिलाध्यक्ष रहे भैयाराम पटेल और रामकुमार अहीर ने पर्चा लिया है।
विज्ञापन

पीस पार्टी से अब्दुल मतीन, जस्टिस पार्टी से संजीव कुमार, भारतीय कामगार पार्टी से उधव रामपाल, जनअधिकार पार्टी से रामबाबू मौर्य और बालेंदुभूषण सिंह निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चा भरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रकार नामांकन पत्र लेने वालों की संख्या बढक़र 27 हो गई है। बुधवार को भी नामांकन में पितृपक्ष बाधक बना रहा। तीसरे दिन भी किसी ने नामांकन नहीं किया। सदर तहसील में जमा अफसर प्रत्याशियों के आने की प्रतीक्षा करते रहे। चुनाव अधिकारी एसडीएम सदर विजयपाल सिंह ने बताया कि अब नामांकन पत्र खरीदने वालों की संख्या बढक़र 27 हो गई है।

उम्मीद से अधिक बिक गए पर्चे
सदर विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीद से अधिक पर्चों की बिक्री हो चुकी है, जबकि अभी फार्म बिक्री के तीन दिन बचे हुए हैं। तीन दिन में ही 27 नामांकन पत्रों की बिक्री से चुनाव कर्मचारी अलर्ट हो गए हैं। इधर तहसील से नामांकन पत्रों की कमी होते ही फोनकर और फार्म मंगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed