फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   now continue watter supply in city

अब शहर में होगी निर्बाध जलापूर्ति

Fri, 30 Sep 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़। Updated Fri, 30 Sep 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
now continue watter supply in city
नगर निगम आयुक्त पंकज राय ने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए यह फैसला लिया है।
शहरियों को बार-बार पंप जलने के चलते पेयजल की आपूर्ति बाधित होने की समस्या से निजात मिल गई है। अब नागरिकों को निर्बाध जलापूर्ति मिलेगी। पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए नगर पालिका ने शहर के नलकूपों को हाईटेक कर दिया है। इसके तहत 11 नलकूपों में आटोमाइजेशन मशीन लगाई गई है। इससे सभी नलकूपों पर सीधे निगरानी की जा सकेगी। कोई समस्या आने पर तुरंत मोबाइल पर मैसेज आ जाएगा।
विज्ञापन


नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी अवधेश यादव के मुताबिक शहर में लगे 11 नलकूपों में आटोमाइजेशन मशीन लगा दी गई है। कोई समस्या आने पर तुरंत मैसेज आ जाएगा। समस्या का तुरंत निस्तारण भी होगा ताकि शहरियों को निर्बाध जलापूर्ति में बाधा उत्पन्न न हो।
विज्ञापन


आटोमाइजेशन मशीन लगने से नगर पालिका से ही शहर में लगे नलकूपों की की वर्तमान स्थिति का पता लगाया जा सकेगा। नलकूपों को नगर पालिका से आपरेटर कंप्यूटर और मोबाइल द्वारा सीधे अपडेट कर सकेगा। नलकूप को बंद व शुरू किया जा सकेगा। नगर पालिका से ही टाइम के मुताबिक नलकूप का चालू व बंद किया जाएगा। एक बार सेट करने के बाद यदि बिजली चली जाती है तो नलकूप स्वत: ही बंद हो जाएंगे। बिजली दोबारा आने पर अपने आप चालू हो जाएंगे। इससे हाई वोल्टेज व लो वोल्टेज की समस्या का पता भी लगाया जा सकेगा। प्रत्येक नलकूपों के चलने या न चलने की जानकारी भी मिल सकेगी। यदि कोई पंप इलाके में बिजली आपूर्ति न होने के कारण चल नहीं सका है तो शिकायत मिलते ही उसे चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed