फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   notification of bypole of gram panchayat

जारी हुई उपचुनाव की अधिसूचना

Thu, 15 Sep 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Thu, 15 Sep 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
notification  of bypole of gram panchayat
चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
जिले के कई ग्राम पंचायतों में प्रधानों व सदस्यों के रिक्त स्थानों पर उपचुनाव कराए जाने के लिए डीएम डॉ. आदर्श सिंह ने गुरुवार को अधिसूचना जारी कर दी है। निर्देशन पत्रों को जमा करने की अंतिम तिथि 21 सितंबर है। पत्रों की समीक्षा 22 व नाम वापसी और प्रतीक आवंटन 23 सितंबर को किया जाएगा।  


मतदान 30 सितंबर को सुबह 7 से शाम 5 बजे तक होगा। जबकि मतगणना 4 अक्टूबर को 8 बजे से कार्य की समाप्ति तक होगी। यह कार्य क्षेत्र पंचायत मुख्यालय पर होगा। डीएम ने उपचुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए निर्वाचन अधिकारी और सहायक निर्वाचन अधिकारी की नियुक्ति गुरुवार को की। इसके अलावा 3 अधिकारी आरक्षित निर्वाचन अधिकारी के रुप में तैनात किए गए हैं। साथ ही 8 अधिकारियों को प्रभारी व सहायक प्रभारी अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed