फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Notice to 106 teachers including 11 headmasters

Pratapgarh News: 11 प्रधानाध्यापकों समेत 106 शिक्षकों को नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
Notice to 106 teachers including 11 headmasters
एक से 22 जुलाई तक जिला समन्वयकों के निरीक्षण में अनुपस्थित पाए जाने पर बीएसए ने 11 प्रधानाध्यापकों समेत 106 सहायक अध्यापक, शिक्षामित्र और अनुदेशकों को नोटिस थमाया है। बीएसए ने अनुपस्थित वाले तिथि के वेतन व मानदेय को रोकने का आदेश दिया है। साथ ही एक सप्ताह के भीतर सभी को स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया है। समय पर स्पष्टीकरण नहीं देने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय महोखरी के प्रधानाध्यापक संजय कुमार, प्राथमिक विद्यालय असराही की प्रधानाध्यापिका पूनम सिंह, प्राथमिक विद्यालय देल्हूपुर द्वितीय की प्रधानाध्यापिका रेखा देवी, प्राथमिक विद्यालय तनमई के प्रधानाध्यापक उमेश बहादुर सिंह, प्राथमिक विद्यालय उमापुर के प्रधानाध्यापक रजनीश नागर, बाबू का पुरवा की प्रधानाध्यापिका इला पांडेय, खुर्दहा के राजकुमार, सराय स्वामी की भाग्यशील पांडेय, रेवरहिया के प्रधानाध्यापक अंशुमान त्रिपाठी, बढ़ेरा खास के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार मिश्र, प्रावि के मेढ़ाहवा के प्रधानाध्यपक राजेश्वर समेत 106 शिक्षकों, शिक्षामित्रों व अनुदेशकों को अनुपस्थित मिलने पर नोटिस भेजा गया है। बीएसए भूपेंद्र सिंह ने बताया कि 106 शिक्षकों को नोटिस देकर जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed