फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   income tax dept eyes on land sellers, buyers

जमीन बेचने-खरीदने वालों पर आयकर विभाग की नजर

Wed, 11 Oct 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Wed, 11 Oct 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
income tax dept eyes on land sellers, buyers
आयकर - फोटो : social media
नोटबंदी के बाद से जमीन का बैनामा करने या कराने वालों पर आयकर विभाग की नजर है। विभाग ने ऐसे लोगों से आय का लेखा-जोखा मांगना शुरू कर दिया है। इसके तहत जिले के 29,913 लोगों को नोटिस भेजा गया है। नोटिस मिलने के बाद से संबंधित लोगों के होश उड़े हुए हैं। उधर आयकर विभाग अफसरों का कहना है कि इस पूरी कवायद का मकसद किस भी तरह की वित्तीय गड़बड़ी को रोकना है।  
विज्ञापन

इन दिनों आयकर विभाग ने जमीन की खरीद बिक्री करने वालों पर नजर गड़ाई है। दरअसल माना जा रहा है कि नोटबंदी के दौरान काला धन को सफेद करने के चक्कर में बहुत से लोगों ने मकान और जमीन की रजिस्ट्री अपने परिवार के सदस्यों के नाम से करा ली। अधिकांश लोगों ने ऐेसे रिश्तेदारों के नाम बैनामा करा दिया, जिनकी कमाई का कोई जरिया नहीं था। इस बात की भनक लगने पर आयकर विभाग ने नोटिस जारी कर ऐसे लोगों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। इसी क्रम में जिले के 29,913 लोगों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया गया है। पूछा गया है कि बैनामा कराने के लिए उनके पास इतनी बड़ी तादात में रुपये कहां से आए। इसी तरह जिन लोगों ने जमीन का बैनामा लिखकर रकम प्राप्त की, उनसे भी पूछा जा रहा है कि उन्होंने इस रकम का उपयोग कहां और कैसे किया। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग के मंडलीय कार्यालय फैजाबाद से जारी होने वाला यह नोटिस मिलने पर लोगों में हड़कंप है। सूत्रों की मानें तो आयकर विभाग स्टांप एवं निबंधन विभ्‍ााग की वेबसाइट से अब प्रतिदिन होने वाले बैनामे का विवरण एकत्रित कर रहा है और संबंधित लोगों को नोटिस भेज रहा है। इस बारे में एआईजी स्टांप अविनाश पांडेय ने बताया कि नोटबंदी के दौरान से अब तक बैनामा करने या कराने वालों का विवरण आयकर विभाग ने मांगा था। ऐसे लोगों को नोटिस भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed