फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Notice pasted at postal worker's house away from CBI's reach

Pratapgarh News: सीबीआई की पकड़ से दूर डाककर्मी के घर पर नोटिस चस्पा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
Notice pasted at postal worker's house away from CBI's reach
सीबीआई की पकड़ से दूर रिश्वत लेने के आरोपी लाइन ओवरसीयर के घर सीबीआई ने सांगीपुर पुलिस से नोटिस भेजवाया। आरोपी घर छोड़कर फरार हो गया। परिवार के सदस्य नोटिस लेने से इन्कार कर दिए। पुलिस कर्मियों ने आरोपी के घर पर नोटिस चस्पा कर दिया।
विज्ञापन

डाक विभाग के लाइन ओवर सीयर पर रिश्वत लेने का आरोप ननौती उप डाकघर के पोस्टमाटर ने लगाया है। सीबीआई उसे गिरफ्तार करने आई तो वह भाग निकला। सीबीआई की टीम ने फरार लाइन ओवर सीयर विमलेश कुमार पांडेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के साथ उसे बयान देने के लिए लखनऊ बुलाया है। सीबीआई की टीम सांगीपुर पुलिस के माध्यम से उसके घर पर नोटिस भेजवाया। रिश्वत लेने का आरोपी लाइन ओवर सीयर घर छोड़कर फरार है। परिवार के सदस्य नोटिस लेने से इन्कार कर दिए। सांगीपुर पुलिस ने दरवाजे पर सीबीआई की नोटिस चस्पाकर लौट गई। एसपी अनिल कुमार ने बताया कि आरोपी फरार है। परिवार के सदस्य डर वश नोटिस लेने को तैयार नहीं हैं। इसलिए दरवाजे पर नोटिस चस्पा करा दिया गया है।
विज्ञापन

जेल में बंद प्रवर डाक अधीक्षक के स्टेनो पर अब तक कार्रवाई नहीं
प्रवर डाक अधीक्षक रहे विनय यादव के स्टेनो राघवेंद्र ओझा निवासी सेनानी नगर करनपुर मीराभवन और मोहनगंज के पोस्टमैन अनिल शुक्ल को सीबीआई ने पखवारे भर पहले रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अभी तक स्टेनो के खिलाफ विभागीय कार्रवाई नहीं हुई। जबकि घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार पोस्टमैन अनिल को प्रवर डाक अधीक्षक ने निलंबित कर दिया। विभागीय जांच के बाद शासन ने प्रवर डाक अधीक्षक को भी प्रतापगढ़ से हटाकर बरेली जनपद तबादला कर दिया। वहीं जिस डाककर्मी के खिलाफ सीबीआई थाने में बुधवार रात मुकदमा दर्ज हुआ। गिरफ्तारी से दूर डाककर्मी के घर सीबीआई की नोटिस चस्पा कर दिया गया। विभागीय अफसरों ने उसके खिलाफ भी कार्रवाई नहीं की। जबकि बगैर बताए वह ड्यूटी से गायब चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed