{"_id":"63e2a2aa929d14587f41fc73","slug":"notice-on-missing-cnds-project-manager-absent-from-dms-meeting-pratapgarh-news-c-3-1-50956-2023-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: डीएम की बैठक से नदारद सीएनडीएस के परियोजना प्रबंधक के गायब रहने पर नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: डीएम की बैठक से नदारद सीएनडीएस के परियोजना प्रबंधक के गायब रहने पर नोटिस
Wed, 08 Feb 2023 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Wed, 08 Feb 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल ने समीक्षा बैठक से गायब रहे सीएनडीएस के परियोजना प्रबंधक को नोटिस जारी कर सप्ताह भर के अंदर जवाब तलब किया है। डीएम ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को अविलंब निर्माण कार्य पूरा कराके हैंडओवर करने को कहा है। लापरवाही बरतने वाली संस्थाओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।
जिले में 50 लाख रुपये से अधिक की लागत से निर्मित परियोजनाओं की समीक्षा बैठक करते हुए डीएम ने कहा कि सभी विभागों से आपसी सामंजस्य बनाकर तेजी लाये। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि टीम भावना से काम करें।
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एवं मुख्यमंत्री आवास योजना की समीक्षा के दौरान डीएम ने पीडी आरसी शर्मा से अपूर्ण आवासों को अविलंब पूर्ण कराने, पात्र को अपात्र करने एवं अपात्र को पात्र करने के प्रकरण पर कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन
सामुदायिक शौचालय की समीक्षा के दौरान डीपीआरओ रविशंकर द्विवेदी ने बताया कि 1061 सामुदायिक शौचालय समूहों को हैंडओवर कर दिये गए हैं, अवशेष पर कार्य चल रहा है। जिले में 17 फरवरी को होने वाले सामूहिक विवाह के लिए अभी तक मात्र 245 आवेदन आने पर डीएम ने नाराजगी प्रकट की और तेजी लाने का निर्देश दिया है। बैठक में सीडीओ ईशा प्रिया, सीएमओ डॉ. जीएम शुक्ला, डीएसटीओ राजेश सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे।