{"_id":"5fcd33688ebc3ecfd16f025b","slug":"notice-issues-to-19-ricemeal-owner-pratapgarh-news-ald2933532179","type":"story","status":"publish","title_hn":"चावल दबाकर बैठे 19 राइस मिलों को थमाया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चावल दबाकर बैठे 19 राइस मिलों को थमाया नोटिस
विज्ञापन
प्रतापगढ़। धान की कुटाई करने के बाद चावल दबाकर बैठने वाले राइस मिल संचालकों को खाद्य विभाग ने नोटिस थमाया है। जिले की 19 राइस मिल हजारों मीट्रिक टन चावल दबाकर बैठे हुए हैं। जबकि 14 राइस मिल संचालकों ने विभाग को चावल वापस कर दिया है।
जिले के किसानों का धान क्रय केंद्रों पर खरीदा जा रहा है, उसे राइस मिलों में कुटाई के लिए दिया जाता है। इसके एवज में जिला खाद्य विभाग राइस मिलो को प्रति किग्रा दस रुपये का भुगतान करने के साथ ही भूसी भी विभाग देता है। जिले में 33 राइस मिले ऐेसी हैं, जिनका विभाग से धान की कुटाई का अनुबंध हुआ है। खाद्य विभाग ने नवंबर माह में जो धान खरीदा था, उसे राइस मिलों को चावल के रुप में परिवर्तित करना था। अनुबंध के मुताबिक राइस मिलर को 67 प्रतिशत चावल देना होता है। जिले की 14 मिलो ने चावल तो वापस कर दिया, मगर 19 मिले ऐसी है, जो अभी तक चावल दबाकर बैठी हुई हैं। इन मिल संचालकों को नोटिस देकर सप्ताह भर के अंदर चावल का भुगतान करने को कहा गया है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी अजीत त्रिपाठी ने बताया कि अगर सप्ताह भर के अंदर चावल नहीं दिया गया, तो चावल की कीमत वसूल करने के लिए आरसी जारी कर दी जाएगी।
उमेश के विजय पर खुश हैं वित्तविहीन शिक्षक
गड़वारा। शिक्षक एमएलसी पद पर उमेश द्विवेदी के विजयी होने पर वित्तविहीन शिक्षकों ने खुशी जताई है। नेवादाकला गांव में आयोजित बैठक में पूर्व प्रधानाचार्य सूर्यभान सिंह ने कहा कि वित्तविहीन शिक्षकों की नैया शिक्षक विधायक ही पार लगा सकते हैं। उन्होंने कहा कि अब वित्तविहीन शिक्षकों को वेतन भुगतान करने का दावा विधायक मजबूती से सदन में रखेंगे। इस मौके पर सुरेश बहादुर सिंह, बीएन सिंह, एसपी सिंह, आरएम सिंह, आरके पाल, एमके सिंह, बीके सिंह, एके तिवारी प्रमुख रुप से मौजूद रहे। संवाद