फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Notice issued to the Block Mission Manager of the group

Pratapgarh News: समूह के ब्लॉक मिशन प्रबंधक को जारी की गई नोटिस

Fri, 27 Sep 2024 06:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Fri, 27 Sep 2024 06:18 PM IST
विज्ञापन
Notice issued to the Block Mission Manager of the group
समूह में आने वाली धनराशि में व्यापक पैमाने पर हेर-फेर करने के प्रकरण में विभाग ने ब्लॉक मिशन प्रबंधक के ऊपर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। छह वर्षों से एक ही ब्लॉक में तैनात रहे ब्लॉक मिशन प्रबंधक के कार्यकाल में 60 लाख रुपए से अधिक का खेल मात्र एक समूह में जांच के दौरान सामने आया है। खंड विकास अधिकारी ने उन्हें नोटिस देकर पूरे प्रकरण में जवाब मांगा है।
विज्ञापन

विकासखंड बाबा बेलखरनाथ धाम में छह वर्षों से कार्यरत रहे ब्लॉक मिशन प्रबंधक रामानंद सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान समूह के लोगों के साथ मिलकर लाखों रुपए का हेरफेर किया। चौंकाने वाली बात यह है कि समूह में आने वाली लाखों की धनराशि को व्यक्तिगत खातों में ट्रांसफर किया गया और नगद निकासी का भी खेल किया गया। जब गर्दन फंसती दिखी तो अपना तबादला विकासखंड मगरौंरा में करा लिया। जांच की प्रक्रिया आगे बढ़ी तो ब्लॉक मिशन प्रबंधक की भूमिका इस पूरे खेल में नजर आई। इसके बाद खंड विकास अधिकारी राजीव पांडेय ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है कि उनके कार्यकाल में जितनी धनराशि का आदान-प्रदान हुआ और उसका विवरण कहां है। इसके लिए उन्हें तीन दिन का समय दिया गया है।
विज्ञापन

नोटिस में कहा गया है कि 37 लाख 20 हजार उड़ान संकुल स्तरीय संघ दीवानगंज ने अपने कुछ खास लोगों के व्यक्तिगत खातों में ट्रांसफर किया और 22 लाख 80 हजार रुपए की नगद निकासी कर ली, जो कि नियम विरुद्ध है। इस प्रकरण में खंड विकास कार्यालय से दो बार नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया, लेकिन अभी तक इस पूरे प्रकरण में कोई भी जवाब नहीं आया। खंड विकास अधिकारी राजीव पांडेय ने 25 सितंबर को ब्लॉक मिशन प्रबंधक सहित समूह को भी रिमाइंडर नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed