{"_id":"5a746e294f1c1b80268b7e80","slug":"nos-not-directly-by-check-will-go-into-account-directly","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेक से नहीं, सीधे खाते में जाएगी एनएसएस की धनराशि ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेक से नहीं, सीधे खाते में जाएगी एनएसएस की धनराशि
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Fri, 02 Feb 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाविद्यालयों को एनएसएस की धनराशि अब चेक के माध्यम से नहीं मिलेगी। प्राचार्य और कार्यक्रमाधिकारी का संयुक्त खाता खुलवाना पड़ेगा। उसके बाद ही पैसे का भुगतान हो सकेगा।
राज्य विश्वविद्यालय ने इस बार लगभग दस से अधिक नई एनएसएस इकाइयां जिले में आवंटित की हैं। इस तरह कुल 65 कॉलेजों में एनएसएस इकाइयों को संचालित किया जा रहा है।
विश्वविद्यालय के अनुसार लगभग 10 हजार छात्रों को एनएसएस का प्रशिक्षण इस वर्ष मिलेगा। विश्वविद्यालय ने इस बार एनएसएस के कुछ नियमों को बदल दिया है। महाविद्यालयों को पहले चेक से धनराशि प्राप्त होती थी। जिसमें इस बार बदलाव कर दिया गया है। अब धनराशि सीधे प्राचार्य और कार्यक्रमाधिकारी के संयुक्त खाते में जाएगी। विश्वविद्यालय ने कॉलेजों को संयुक्त खाता खुलवाकर सूचना देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
जिले में 1 से 15 फरवरी के बीच शिविर का आयोजन किया जाना है। विश्वविद्यालय के एनएसएस कोऑर्डिनेटर डॉ. उपेंद्र सिंह ने बताया कि कॉलेजों को सामान्य कार्यक्रम और विशेष शिविर के दो खाते खुलवाना अनिवार्य है। ऐसा न करने पर धनराशि आवंटित नहीं होगी। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय की टीम शिविरों में औचक निरीक्षण के लिए पहुंच रही है। लखनऊ से क्षेत्रीय निदेशक और राज्य संपर्क अधिकारी की भी दो टीमें जिले में घूमकर निरीक्षण कर रही हैं।
तमाम कॉलेजों के कार्यक्रमाधिकारियों की नियुक्ति अभी तक नहीं हो सकी है। कोआर्डिनेटर ने बताया कि जल्द से जल्द कॉलेज कार्यक्रमाधिकारियों की नियुक्ति करा लें। नियुक्ति न होने पर कॉलेज की इकाई समाप्त हो जाएगी। नियुक्त कार्यक्रमाधिकारियों का पूरा डिटेल भी विश्वविद्यालय ने मांगा है। जिसमें उनके नियुक्ति की तिथि, उनका और प्राचार्य का नाम व मोबाइल नंबर विश्वविद्यालय को भेजना अनिवार्य है।