{"_id":"60f1c6858ebc3e4dfd6a2895","slug":"non-district-transfer-of-23-clerks-stuck-in-cmo-office-for-a-long-time-pratapgarh-news-ald310992495","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ के 23 लिपिक का गैर जनपद तबादला, तीन नए मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ के 23 लिपिक का गैर जनपद तबादला, तीन नए मिले
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय के 23 लिपिकों का गैर जनपद तबादला हो गया है। इससे सीएमओ कार्यालय अचानक से खाली हो गया है। अभी तक सिर्फ तीन नए लिपिकों की तैनाती हुई है। इससे अफसरों की परेशानी बढ़ गई है। सीएमओ ऑफिस में लंबे समय से जमे 23 लिपिकों का शासन ने तबादला कर दिया है।
लिपिक अश्वनी पांडेय, गंगा प्रसाद मौर्य, गंगा प्रसाद श्रीवास्तव, मथुरा प्रसाद मौर्य, चंद्रकरण विश्वकर्मा, अशोक कुमार, मोहम्मद शमी, मनोरमा मिश्र, वीरेंद्र पांडेय, दिनेश तिवारी, मोनिका, शिवपूजन तिवारी, सूर्य प्रकाश पाल, दिनेश सरोज, राजेश, छोटेलाल सरोज, सावित्री मिश्र, निशार अहमद, विनित तिवारी, दिनेश तिवारी, अशोक पांडेय और देवतादीन यादव को गैर जनपद भेजा गया है।
वहीं वर्षों से जिला अस्पताल में तैनात लिपिक भोलानाथ शर्मा और कुंडा सीएचसी में तैनात सुशील को सीएमओ ऑफिस में तैनाती दी गई है। तीन नए लिपिक ही सीएमओ कार्यालय को मिले हैं। ऐसे में सीएमओ ऑफिस पूरी तरह से खाली हो गया है। इससे अफसरों की परेशानी बढ़ गई है। विभाग के सूत्र बताते हैं कि तबादला रुकवाने के लिए लोग लखनऊ के चक्कर काटना शुरू कर दिए हैं। उधर, शासन ने तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर ज्वाइन करने का आदेश दिया है। वहीं प्रतापगढ़ कोषागार से वेतन जारी करने पर भी रोक भी लगा दी गई है।
विज्ञापन
23 लिपिकों का गैर जनपद तबादला हुआ है। महज तीन नए लिपिक अभी मिले हैं। इसके लिए शासन को लिखापढ़ी की जा रही है। ऐसे में कार्य बाधित हो सकता है। ज्यादातर लिपिकों का तबादला हो गया है। किसे कौन से पटल की जिम्मेदारी दी जाए, इसे लेकर संशय बना हुआ है। डॉ. एसके सिंह, डिप्टी सीएमओ