{"_id":"6557934ca701ed6d96061616","slug":"no-wheat-seeds-on-resource-cooperative-societies-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1002-7623-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: साधन सहकारी समितियों पर गेहूं का बीज नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: साधन सहकारी समितियों पर गेहूं का बीज नहीं
Fri, 17 Nov 2023 09:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Fri, 17 Nov 2023 09:52 PM IST
विज्ञापन
जिले के साधन सहकारी समितियों पर गेहूं का बीज उपलब्ध नहीं है। इस पर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने नाराजगी जताई है। शुक्रवार को एनआईसी परिसर में हुई बैठक में किसानों ने कहा कि गेहूं की बोवाई करने के लिए नहरों में पानी नहीं आ रहा है। जिससे किसान गेहूं की बोवाई नहीं कर पा रहे हैं। बैठक में जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश पटेल, राकेश गिरि, अनीता गौतम, कमलाकांत शुक्ल, गंगा बख्श सिंह, विमलेश मिश्र मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन