फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   No relief from melting, people shivering in the sun

गलन से राहत नहीं, धूप में भी कांपते रहे लोग

Sat, 11 Jan 2020 11:49 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
No relief from melting, people shivering in the sun
No relief from melting, people shivering in the sun
प्रतापगढ़। शनिवार को दिनभर मौसम साफ रहा। धूप खिली रही, मगर इसके बाद भी ठंड से लोगों को राहत नहीं मिली। पहाड़ से आने वालीं बर्फीली हवाएं लोगों को खिली धूप में भी कंपाती रहीं। हालांकि बाजारों में चहल-पहल रही। ठंड से बचाव के लिए लोग स्वेटर, जैकेट व मफलर में दिखे। इधर शाम होते ठंड में और भी इजाफा हो गया। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 18.0 व न्यूनतम तापमान 4.05 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

नए साल की शुरुआत से ही मौसम का मिजाज ठीक नहीं चल रहा है। कोहरा, बादलों की उमड़-घुमड़ व बारिश के बीच कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। तापमान में भी तेजी से गिरावट दर्ज की गई। ठंड बढने से लोग परेशान रहे। गुरुवार को झमाझम बारिश के बीच ओले भी पड़े। इससे ठंड और बढ़ गई। शुक्रवार को दोपहर बाद पछुआ हवाओं ने अपनी पकड़ मजबूत कर मौसम साफ कर दिया। शनिवार को सुबह मौसम साफ रहा। सुबह ही सूर्यदेव ने दर्शन दिए। लगभग 9 बजे के बाद सूर्यदेव की किरणें प्रखर हो गईं। धूप भी खिल गई। लोगों को लगा कि ठंड से राहत मिलेगी, मगर ऐसा हुआ नहीं। बर्फीली हवाओं से लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली।
विज्ञापन

तेज धूप में भी ठंड का असर बना रहा। गलन बरकरार रही। धूप ले रहे लोग स्वेटर व जैकेट व मफलर में दिखे। हालांकि बाजारों में चहल-पहल देखी गई। शहर के पंजाबी मार्केट, बाबागंज, भगवाचुंगी, घंटाघर, सदर बाजार, अंबेडकर चौराहा सहित प्रमुख बाजारों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही। लोग ठंड से बचाव के लिए गर्म वस्त्र पहने रहे। इधर शाम होते ही ठंड व गलन में इजाफा हो गया। धुंध का भी असर दिखने लगा। मौसम विभाग के वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि पछुआ के प्रभाव से मौसम भले ही साफ हुआ है, मगर ठंड व गलन का असर रहेगा। तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed