{"_id":"6b047d0fe7b542e5320b9aab","slug":"no-longer-just-from-home-the-groups-earnings-will-now-grow-through-digital-platforms-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-183027-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: घर बैठे नहीं, अब डिजिटल प्लेटफॉर्म से बढ़ेगी समूह की कमाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: घर बैठे नहीं, अब डिजिटल प्लेटफॉर्म से बढ़ेगी समूह की कमाई
विज्ञापन
आंवला का मुरब्बा, कैंडी और अचार तैयार कर दुकानों पर बेचने वाली महिलाओं को अब डिजिटल प्लेटफॉर्म मिलेगा। इससे समूह की महिलाओं की कमाई बढ़ेगी। उन्हें उत्पाद बेचने के लिए बाजार के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (यूपीएसआरएलएम) की टीम जिले में आंवला उत्पाद तैयार करने वाली समूह की कुंडली खंगाल रही है। ब्योरा तैयार कर अच्छे उत्पादों को एसएचजी कार्ट और अन्य ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर लाया जाएगा। सिर्फ बिक्री ही नहीं, महिलाओं को बेचने का तरीका भी सिखाया जाएगा। ग्राहक से ऑनलाइन कैसे जुड़ें। खाद्य उत्पाद बनाने वाले समूहों को एफएसएसएआई पंजीकरण और लाइसेंस दिलाने में भी मदद की जाएगी। ऑनलाइन बिक्री शुरू होने से उन्हें सीधा लाभ मिलेगा। उत्पाद जिले से बाहर भी बिक सकेंगे।
वर्जन-
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बाजार उपलब्ध कराना सबसे जरूरी है। प्रशिक्षण से उनकी उद्यमशीलता बढ़ेगी। प्रस्ताव के परीक्षण के बाद शासन के निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
सुमन पांडेय, जिला समन्वयक एनआरएलएम।