फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   no clue of thiefs after 48 hours

48 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली

Tue, 22 May 2018 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Tue, 22 May 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश के ग्राम्य विकास व स्वास्थ्य राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डा. महेंद्र सिंह के चचेरे भाइयों के घरों में हुई चोरी की वारदात में 48 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। आधा दर्जन संदिग्ध लोगों को उठाकर पुलिस पूछताछ कर रही है। सोमवार को भी सीओ पट्टी और एसओ रानीगंज करमाही पहुंचकर घटना की छानबीन करते रहे।
विज्ञापन


बेखौफ चोरों ने शनिवार की रात कंधई थाना क्षेत्र के करमाही निवासी प्रदेश के मंत्री डा. महेंद्र सिंह के चचेरे भाई प्रधानपति सुरेश सिंह, अमरेंद्र सिंह, संजय सिंह के घर से लाखों रुपये के जेवरात व नगद रुपये उड़ा ले गए। चोरों ने कुछ ताले तोड़े और बिस्तर के नीचे व दूसरे स्थानों पर रखीं चाभियों से आलमारी व बाक्स खोलकर सामान चुराया था। इस मामले में प्रधानपति ने दो लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। जगदीश सिंह के घर में चोरी नहीं हो सकी।
विज्ञापन


रखहा बाजार के पूर्व प्रधान सजनलाल गुप्ता के घर से भी चोरों ने रुपये व जेवरात उड़ा दिए। दानबहादुर सिंह के घर भी चोरी कर चोर भागने में कामयाब रहे। वीरमऊ निवासी बृजलाल के घर पहुंचे। बोलेरो सवार बदमाश बकरी चुराकर भाग निकले। मंत्री के परिवार में चोरी की खबर पर आईजी रमित शर्मा से लेकर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह, इलाहाबाद के एसपी क्राइम को भी भागकर घटनास्थल पर पहुंचना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तमाम बिंदुओं पर छानबीन करने के बाद भी पुलिस किसी नतीजे पर नही पहुंची। रात में आधा दर्जन संदिग्ध लोगों को पुलिस ने उठा लिया। उनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। सूत्रों की मानें तो चोरी की वारदात की बाबत पुलिस को उनसे कुछ खास हासिल नहीं हुआ। सोमवार की सुबह एसओ कंधई व सीओ पट्टी दलबल के साथ फिर करमाही पहुंचे। प्रधानपति समेत अन्य लोगों से घटना की बाबत पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि चोरों को चाभी के बारे में जानकारी नहीं हो सकती। इसलिए घर के बारे में बेहतर जानकारी रखने वाला भी चोरी में शामिल है। फिलहाल 48 घंटे बाद भी पुलिस चोरों तक नहीं पहुंच सकी।

मोबाइल वीटीएस खंगाल रही स्वाट टीम
शनिवार की रात करमाही में मंत्री के चचेरे भाइयों के घरों में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों को पकड़ने के लिए अब सर्विलांस का सहारा ले रही है। सूत्रों की मानें तो पुलिस को पूर्ण विश्वास है कि चोरी के पहले चोरों ने मोबाइल पर बात की है। जिसके चलते इलाके में लगे मोबाइल वीटीएस को खंगालने में टीम जुट गई है। ताकि चोरों तक पहुंचा जा सके।

चोरी की वारदात से सहमे हैं ग्रामीण
प्रदेश के मंत्री डा. महेंद्र सिंह के चचेरे भाईयों के घर से लाखों की चोरी की खबर के बाद इलाके के लोग सहमे हुए हैं। हर कोई इस बात से परेशान है कि जब मंत्री के परिवार के लोगों को बदमाश नहीं छोड़ रहे हैं तो आम लोग कैसे सुरक्षित रहेंगे। अब उन लोगों को खुद अपने घरों की सुरक्षा में रतजगा करना पड़ेगा।


आसपास के लोगों पर पुलिस को शक
मंत्री के चचेरे भाइयों के घर पर हुई चोरी की घटना को पुलिस ने गंभीरता से लिया है। भले ही आज तक दूसरी चोरी की घटनाओं के बाद मौके पर एसओ न पहुंचे हो लेकिन यहां बात सरकार की है। घटना के खुलासे पर बराबर आईजी नजर रखे हुए हैं। सूत्रों की मानें तो कंधई पुलिस गांव व आसपास के कुछ युवकों को संदिग्ध मान रही है। वे घर छोड़कर फरार भी हैं। उनकी तलाश में पुलिस ने दबिश भी दी लेकिन वे घर पर नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed